हाथरस7जून2026*हाथरस में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।
यूपीआजतक विशेष रिपोर्ट
हाथरस में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के गणमान्य लोगों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, उनके आदर्शों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया गया।
हाथरस शहर में आयोजित भव्य शोभायात्रा में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्रों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होकर निकली, जहां लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान समाज के लोगों ने अहिल्याबाई होल्कर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
“लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने समाज सेवा, धर्म और जनकल्याण के क्षेत्र में जो कार्य किए, वे आज भी प्रेरणास्रोत हैं।”
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर एक आदर्श शासक थीं, जिन्होंने अपने शासनकाल में मंदिरों, घाटों और धर्मशालाओं का निर्माण कर भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा को मजबूत किया। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज को एकता, सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में आगे बढ़ना चाहिए।
पीटीसी (उमेश पाली, यूपी आज तक):
“लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर हाथरस में निकाली गई इस भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से उनके आदर्शों और समाज के प्रति योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।”
कैमरामैन के साथ,
उमेश पाली, यूपीआजतक, हाथरस।

More Stories
दिल्ली 8 सितंबर 26*सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, 1100 PG का सर्वे… 24 संपत्तियों पर चला बुलडोजर
इटावा 8 सितंबर 26*मानदेय में बढ़ोतरी से लेकर 5 लाख की चिकित्सा सुविधा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हुई बल्ले-बल्ले……!!*
कौशाम्बी 8सितंबर 26*जिला बेसिक शिक्षाधिकारी एवं खण्ड शिक्षाधिकारियों को शैक्षिक गुणवत्ता में और सुधार लाने के निर्देश*