बांदा 6 जून 26*चहितारा में नाले की सफाई में लापरवाही, सिंचाई ठप – डीएम से शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, ग्रामीणों ने तहसील दिवस में लगाई गुहार*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा:* मौजा चहितारा के पास स्थित लघु सिंचाई विभाग के नाले की समुचित सफाई न होने से सैकड़ों किसानों की सिंचाई प्रभावित हो रही है।
विभाग पर सफाई के नाम पर खानापूरी का आरोप लगाते हुए ग्रामीण वेदनारायण ने तहसील दिवस में प्रभारी अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा है।
प्रार्थी वेदनारायण का कहना है कि पहले नाले की सफाई ठीक से होती थी, लेकिन इस साल सिर्फ औपचारिकता निभाई गई। नाले में सिल्ट जमा होने से जल प्रवाह पूरी तरह अवरुद्ध है। इसी नाले के पानी से गांव के तमाम किसान सिंचाई कर फसल उगाते थे।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर नाले की सफाई नहीं हुई तो खेतों में सिंचाई न होने से फसल बर्बाद हो जाएगी और भविष्य में भुखमरी की विकराल समस्या उत्पन्न हो सकती है। इस नाले में कृषि विश्वविद्यालय और बरसाती पानी भी काफी दूर से आकर प्रवाहित होता है।
प्रार्थना पत्र में बताया गया कि इस संबंध में 9 मई 2026 को जिलाधिकारी बांदा को भी प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
मजबूर होकर अब तहसील दिवस में दोबारा शिकायत की गई है।
*ग्रामीणों की मांग*
ग्रामीणों ने जनहित में नाले की तत्काल समुचित सफाई कराने की मांग की है, ताकि किसान भुखमरी से बच सकें। प्रार्थी ने नाले की सफाई के लिए सख्त आदेश पारित करने की गुहार लगाई है।

More Stories
बांदा 8 सितंबर 26*मझीबा सानी में बारिश का कहर: 100 से अधिक मकान गिरे, बेघर हुए सैकड़ों परिवार*
बांदा 27 सितंबर 26*महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा*
बांदा 8 सितंबर 26*बीएएमएस इंटर्न्स का फूटा गुस्सा: ₹7,500 के मामूली स्टाइपेंड से नाराजगी,