बांदा 6जून 26*गुरेह में 750 मीटर लिंक रोड निर्माण में धांधली का आरोप, ग्रामीण बोले – ‘2 महीने भी नहीं चलेगी सड़क’*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा:* आपको बता दें कि पूरा मामला सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत का है जहां पर शनिवार को समाधान दिवस पर ग्राम गुरेह के ग्रामीण पहुंचे और लिखित शिकायत पत्र दिया,बता दें कि बड़ोखर खुर्द ब्लॉक की ग्राम पंचायत गुरेह में बबेरू रोड से गांव को जोड़ने वाली 750 मीटर लंबी लिंक रोड के निर्माण में भारी लापरवाही का आरोप लगा है। पीडब्ल्यूडी द्वारा बनवाई जा रही इस सड़क को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांच की मांग की है।
ग्रामीण दीपक यादव ने बताया, “सड़क में माल बहुत घटिया लग रहा है साहब। मोटाई बिल्कुल नहीं है, और पानी निकासी का भी कोई इंतजाम नहीं। ये सड़क 2 महीने भी नहीं चलेगी।” ग्रामीणों का आरोप है कि मानकों को ताक पर रखकर काम किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने कई बार ठेकेदार से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब आखिरी उम्मीद जिलाधिकारी से है। ज्ञापन देने के दौरान लगभग आधा सैकड़ा ग्रामीण मौजूद रहे।
1. निर्माण कार्य तुरंत रोका जाए
2. PWD अधिकारियों को मानक अनुसार काम के निर्देश दिए जाएं
3. तकनीकी टीम भेजकर गुणवत्ता की जांच कराई जाए
ग्रामीणों का कहना है कि घटिया निर्माण से सरकारी पैसे की बर्बादी होगी और सड़क कुछ ही दिनों में टूट जाएगी। इसके बाद बैलगाड़ी तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे।
750 मीटर की यह सड़क गांव की लाइफलाइन है। अब सवाल यह है कि पीडब्ल्यूडी विभाग ग्रामीणों की शिकायत पर संज्ञान लेगा, या फिर एक और सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाएगी। इस मौके पर दयाराम, दीपक यादव,मुन्नी , रोहित, हर्ष,निर्भय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे हैं।

More Stories
लखनऊ6जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
हमीरपुर6जून26*श्री श्री सदाशिव बाबा मन्दिर में चल रहे वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में षश्टम दिवस श्री हितेष जी महाराज दीक्षित की सुन्दर कथा.
मथुरा 6 जून 26*भूतेश्वर अखाडे के पास फायरिंग करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी के बारे में।