मथुरा 6 जून 26* युवती के साथ अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*मथुरा* थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 05.06.2026 को समय करीब 22.55 बजे गढ्ढा कालोनी बाल्मिकी बस्ती ओमनगर कृष्णानगर से अभियुक्त नकुल पुत्र चैन निवासी गढ्ढा कालोनी बाल्मिकी बस्ती ओमनगर कृष्णानगर थाना कोतवाली जनपद मथुरा को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली द्वारा मु0अ0सं0- 214/2026 धारा 74,75,79,115(2),351(3) बी0एन0एस0 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 02.03.2026 को वादिया द्वारा तहरीर दिया कि नकुल पुत्र नामालूम निवासी रेलवे लाईन झोपड़ पट्टी ओमनगर जन्मभूमि लिंक रोड थाना कोतवाली जनपद मथुरा ने उसके साथ बदतमीजी व इशारे कर,अश्लील हरकते करना,हाथ पकड़ना,विरोध करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मे प्राप्त हुआ । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0- 214/2026 धारा 74,75,79,115(2),351(3) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम,पता व उम्र-*
नकुल पुत्र चैन निवासी गढ्ढा कालोनी बाल्मिकी बस्ती ओमनगर कृष्णानगर थाना कोतवाली जनपद मथुरा उम्र करीब 23 वर्ष ।
*अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय–*
*स्थान-* गढ्ढा कालोनी बाल्मिकी बस्ती ओमनगर से दिनांक 05.06.2026 को समय करीब 22.55 बजे ।
*अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1.उ0नि0 संजीव कुमार थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।
2.उ0नि0 मुश्ताक मेहदी थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।
3.है0कां0 460 महेन्द्र प्रताप थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।

More Stories
बिजनौर22जुलाई26*बड़ा खुलासा मां का हत्यारा निकला बेटा
सतना22जुलाई26: प्राइवेट एंबुलेंस चालक मचा रहे धमाचौकड़ी, मरीजों से खुलेआम दलाली का खेल*
नई दिल्ली22जुलाई26*दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*