लखनऊ ६ जून २०२६ * छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में कोहराम
मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र के ग्राम हीरालालखेड़ा मजरा सिसेंडी में शुक्रवार सुबह एक 19 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8:45 बजे सूचना मिली कि सिसेंडी में एक युवक ने फांसी लगा ली है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान विकास यादव उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी हीरालालखेड़ा मजरा सिसेंडी के रूप में हुई।वही परिजनों ने शव को फंदे से उतार लिया था पूछताछ में पता चला कि सुबह करीब 8:30 बजे मकान में रहने वाले एक किरायेदार ने विकास को अपने कमरे में छत के पंखे से गमछे के सहारे लटका देखा। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों को जानकारी दी मृतक के पिता विनीत यादव उजाला हॉस्पिटल में मेडिकल असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं और घटना के समय रात्रि ड्यूटी पर थे। विकास की माता का पूर्व में निधन हो चुका है। उसकी इकलौती बहन ननिहाल में रहती है। विकास इंटरमीडिएट उत्तीर्ण था और B.Pharma प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

More Stories
मथुरा 9 सितंबर 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त को चोरी की मोटर साईकिल सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 9 सितंबर 26* चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया।*
मथुरा 9 सितंबर 26* 05 अभियुक्तगण को चोरी की गई भैंस, एक गाड़ी , 3 अवैध हथियार व 25000/- रुपये सहित गिरफ्तार किया गया ।*