सहारनपुर4जून2026*स्पेयर पार्ट्स कारोबारी की पत्नी पूनम हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया
सहारनपुर – स्पेयर पार्ट्स कारोबारी की पत्नी पूनम हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि पड़ोसी अंकुर गुप्ता और उसका दोस्त सलमान लूट की नीयत से घर में घुसे थे।
पुलिस के अनुसार, “बॉल घर में गिर गई है” का बहाना बनाकर दोनों ने दरवाजा खुलवाया। उस समय पूनम घर में अकेली थीं। लूट के दौरान जब उन्होंने विरोध किया तो पहचान उजागर होने के डर से दोनों आरोपियों ने उनकी निर्मम हत्या कर दी।
मामले में अंकुर गुप्ता को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। वहीं दूसरे आरोपी सलमान को आज पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान सलमान के पैर में गोली लगी है।

More Stories
झाँसी 8 सितंबर 26*बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए शीघ्र होगा “अमरण अनशन” एवं राम कौ कौल अभियान* ।
कानपुर देहात8सितम्बर26*जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई*
सहारनपुर 8 सितंबर 26*मेला गुघाल: एक करोड़ 99 लाख का मूल बजट पारित, तीन करोड़ 65 लाख का अनुमानित आय बजट भी किया पारित,