लखनऊ4जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ, गिरफ्तार किए गए आतंकियों ने किया खुलासा, रेलवे ट्रैक को उड़ाने का टारगेट दिया गया था, ISI समर्थित आतंकी शहजाद भट्टी देता था निर्देश, 3 अप्रैल को एटीएस ने आतंकियों को अरेस्ट किया, साकिब, लोकेश, विकास को गिरफ्तार किया था, कई पार्टियों के दफ्तर भी इनके टारगेट पर थे, बाद में आतंकी तुषार,समीर, दानियाल पकड़े गए, अशरफ, कृष्णा मिश्रा, शेख को गिरफ्तार किया, 6 जून को ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर नजर, सभी रेल मार्ग और ट्रैकों की सुरक्षा बढ़ाई गई
➡लखनऊ, सफाई व्यवस्था देखने निकले सुरेश खन्ना, गोमतीनगर विस्तार के खरगापुर में निरीक्षण, मल्हौर में सुरेश खन्ना ने किया निरीक्षण
➡लखनऊ, सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर सीएम के निर्देश, भर्ती परीक्षा में अफवाह पर सख्ती करें – सीएम, मुख्यमंत्री ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा, अभ्यर्थियों की सुविधा में न हो कोताही- सीएम, 8,9 और 10 जून को होगी सिपाही भर्ती परीक्षा
➡लखनऊ, एलडीए कराएगा 290 होटलों की सुरक्षा जांच, 15 दिन में ऑडिट, कई विभागों की टीम लगी, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद जागा एलडीए, पुलिस,PWD, अग्निशमन विभाग के अफसर लगे
➡दिल्ली, मार्केट रेगुलेटर SEBI की बड़ी कार्रवाई, ज्वेलरी कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स पर आरोप, 15.15 लाख करोड़ के आंकड़ों में हेरफेर किया, अपनी कमाई का आकार बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया, 2021 से 2025 तक आय गलत पेश किया, कंपनी और राजेश मेहता सिक्योरिटीज मार्केट में बैन, जांच पूरी होने तक सिक्योरिटीज मार्केट से बैन, कंपनी ने 99% कमाई एक विदेशी कंपनी से दिखाई, स्विट्जरलैंड की Valcambi SA से आय दिखाई गई, कंपनियों की वित्तीय जानकारी सही तरीके से नहीं बताई, गड़बड़ी से निवेशकों को 12,726 करोड़ का नुकसान
➡अलीगढ़, अवैध ईंट भट्ठे पर प्रशासनिक कार्रवाई, छापेमार कार्रवाई करते हुए कराया गया बंद, वर्ष 2021 से बिना अनुमति के था संचालित, अलीगढ़ के इगलास थाना इलाके का मामला
➡पुणे, पुणे की आईटी कंपनी रातोंरात बंद, 700 कर्मचारी बेरोजगार, सीईओ गिरफ्तार, थिंक टेक इंडिया का CEO गिरफ्तार हुआ, कर्मचारियों को पूर्व में मिले चेक भी बाउंस, 2025 में शुरू हुई थी थिंक टेक इंडिया कंपनी, सिक्योरिटी के नाम पर 15 हजार जमा कराए, अचानक काम बंद, 700 लोग बेरोजगार हुए
➡दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण की कार्रवाई, भ्रामक डिजिटल गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई, PhysicsWallah पर 5 लाख का जुर्माना लगाया, McAfee पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है, भ्रम पैदा करने वाले डिजाइन हटाए जाएं – CCPA
➡गाजीपुर, विनीत हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में ढेर, विनीत राय के पिता आलोक राय का बयान, पिता बोले- पूरे गैंग का सफाया नहीं हुआ है, वसूली के चक्कर में बेटे की हत्या की- पिता, पिता ने योगी सरकार पर पूरा भरोसा जताया, जिले के कप्तान, ADG, DIG को धन्यवाद- पिता
➡हमीरपुर, तालाब में उतराता मिला किशोर का शव, पुलिस ने शव तालाब से निकाला बाहर, सिसोलर थाना के तलाब का मामला
➡आगरा, टेंपो में 60 ग्राम सोने का रानी हार चोरी, बैग की चैन खोलकर चोरों ने उड़ाया हार, ताज व्यू चौराहे से टेंपो में बैठा था पीड़ित, टेंपो में पहले से मौजूद थे संदिग्ध यात्री, गोल्ड लोन चुकाकर बैंक से छुड़ाया था हार, ताजगंज थाने में मुकदमा दर्ज, जांच जारी
➡देहरादून, पछवादून से युवती लापता, मुस्लिम युवक पर साथ ले जाने का आरोप, मां की तहरीर पर पुलिस ने लिखा मुकदमा, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, समीर उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला
➡आगरा, कैंट रेलवे स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान, जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई, नियम उल्लंघन पर 90 लोगों पर जुर्माना लगा
➡अम्बेडकरनगर, बीजेपी जिलाध्यक्ष के स्वागत में सक्रिय रहा माफिया, लखनऊ से अम्बेडकरनगर तक साथ रहा दिलीप वर्मा, लूट, हत्या जैसे दो दर्जन से अधिक मुकदमे हैं दर्ज, स्वागत के दौरान दिलीप का वीडियो, फोटो वायरल
➡प्रयागराज, TGT-2022 परीक्षा का आज दूसरा दिन, प्रदेश के 36 जिलों में आज हो रही परीक्षा, 36 जिलों में 614 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, 8.68 लाख अभ्यर्थियों के लिए TGT परीक्षा
➡हमीरपुर, नेशनल हाईवे 34 पर दिखा रफ्तार का कहर, डंपर ट्रक पुल रेलिंग तोड़ता हुए नदी में गिरा, पुलिस, नाविकों ने ड्राइवर को निकाला, मौत, अस्पताल में ड्राइवर को मृत घोषित किया गया, सदर कोतवाली इलाके के बेतवा पुल की घटना
➡रामपुर, समलैंगिक संबंध, ब्लैकमेलिंग में हत्या का खुलासा, कैंटीन संचालक नईम की 3 दोस्तों ने की थी हत्या, मोहसिन, दानिश, कासिम ने ही मिलकर मार डाला, पूछताछ में आरोपियों का दावा- नईम समलैंगिक था, तीनों का दावा- नईम वीडियो से करता था ब्लैकमेल, छुटकारा पाने के लिए उसी के प्लॉट में गला काटा, वारदात के बाद कैश, सोने की चेन, अंगूठी ले गए, सैफनी थाना क्षेत्र की सनसनीखेज वारदात
➡हमीरपुर, झपकी लगने से बाइक से गिरी महिला, बाइक से गिरकर महिला की हुई मौत, झाड़ फूंक कराकर बेटे संग जा रही थी, सुमेरपुर थाना के टिकरौली की घटना
➡आगरा, शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, शराब ठेके पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटना, महिलाओं ने शराब ठेके में घुसकर तोड़फोड़ किया, पुलिस और आबकारी विभाग की बड़ी लापरवाही, तड़के 4 बजे खुल जाती हैं देशी शराब की दुकानें, मोहल्ले में आए दिन छेड़खानी की घटना से परेशान, ठेका संचालक की तरफ से पुलिस ने मुकदमा लिखा, 9 महिलाएं समेत 12 लोग गिरफ्तार किए गए हैं, शराबियों के जमघट से इलाके की महिलाएं परेशान, ठेका बंद कराने की महिलाओं, बच्चियों ने मांग की, यमुनापार स्थित चंदन नगर इलाके की घटना
➡दिल्ली, राहुल गांधी का 2 दिवसीय उत्तराखंड दौरा, 11 बजे उत्तराखंड के अल्मोड़ा पहुंचेंगे राहुल, अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे, पूर्व सैनिकों के साथ पौड़ी गढ़वाल में वार्ता करेंगे, मोहम्मद दीपक के जिम जाएंगे राहुल गांधी
➡हापुड़, उद्योगपति के घर करोड़ों की डकैती का मामला, डकैती के बाद बाइक पर बैठकर भागे बदमाश, पीठ पर माल से भरा बैग लादकर जाते दिखे, पुलिस ने खंगाले 250 से ज्यादा भी सीसीटीवी, हापुड़ ओर मेरठ की 7 पुलिस टीमों ने खंगाले, दर्जनों संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया, थाना हापुड़ देहात क्षेत्र का मामला, जांच जारी
➡हापुड़, प्रचंड गर्मी से नहीं मिल पा रही राहत, ट्रॉली में पानी भरकर युवाओं ने किया स्नान, दिल्ली-लखनऊ मार्ग पर स्नान करते दिखे, पिलखुवा क्षेत्र का बताया जा रहा है वीडियो
➡ग्रेटर नोएडा, खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान, पुलिस ने शराब पीते हुए 47 लोगों को पकड़ा, CP के निर्देश पर दादरी पुलिस का अभियान
➡देवरिया, चोरी की 8 बाइक बरामद, 2 चोर गिरफ्तार, बिहार के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, बिहार और नेपाल में बेचते थे चोरी की बाइक, सदर कोतवाली के चीनी मिल ग्राउंड से अरेस्ट
➡सहारनपुर, व्यापारी की पत्नी पूनम की हत्या का मामला, मुठभेड़ में एक आरोपी अरेस्ट, दूसरा घायल, नकुड पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़, एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुआ, पूनम मित्तल की गला रेतकर की थी हत्या, सहारनपुर के थाना नकुड क्षेत्र का मामला
➡महोबा, पत्नी और दो बेटियों के हत्यारे पिता को फांसी, देवेन्द्र को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई, कपड़ा कारोबारी ने 2023 में की थी वारदात, शराब पीकर घर आकर पत्नी से झगड़ा किया, सिलबट्टे से कुचलकर पत्नी की हत्या कर दी, अपनी 2 मासूम बेटियों की भी हत्या की थी, 9 वर्षीय आयुषी, 6 वर्षीय सोनाक्षी की भी हत्या, कोतवाली क्षेत्र समद नगर इलाके की थी वारदात
➡सीतापुर, लेखपाल की पैमाइश से आहत किसान ने लगाई फांसी, शख्स ने फंदे से उतार किसान को पहुंचाया अस्पताल, लेखपाल अश्वनी पर गलत पैमाइश करने का आरोप, जमीन कब्जा करने के मामले में FIR की कही थी बात, प्रधान संजय ने FIR होने की किसान को दी जानकारी, महमूदाबाद तहसील के रुदाइन गांव का मामला
➡लखनऊ, सीएम योगी का आज का कार्यक्रम, पर्यटन विभाग के साथ सीएम योगी की बैठक, 10.30 बजे अफसरों के साथ बैठक करेंगे सीएम, 6.30 बजे साइबर क्राइम का प्रजेंटेशन देखेंगे CM, सीएम आवास पर वरिष्ठ पुलिस अफसर भी रहेंगे
➡दिल्ली, पुलिस ने की 3 नशा तस्करों की गिरफ्तारी, 22.400 KG उच्च गुणवत्ता वाला गांजा बरामद, बैग में गांजा ले जाते समय गिरफ्तार, अनिल, शिवम और कपिल की गिरफ्तारी हुई
➡कौशांबी, पैसों के विवाद में दबंगों ने मारी गोली, सिर में गोली लगने से गुलाब चंद्र घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, सराय अकिल के घोसिया गांव की घटना
➡मुरादाबाद, RLD की विजय संकल्प महारैली आज, ठाकुरद्वारा के इंटर कॉलेज मैदान में महारैली, चौधरी जयंत सिंह महारैली को संबोधित करेंगे
➡कन्नौज, ब्लॉक प्रमुख रामू कठेरिया से विवाद मामला, विवाद के बाद हटाई गईं SDM सदर वैशाली, डीएम ने SDM वैशाली को तिर्वा तहसील भेजा, ट्रांसफर के बाद मंत्री असीम अरुण का पोस्ट, कार्यकर्ता का सम्मान सबसे ऊपर- असीम, ब्लॉक प्रमुख रामू ने इस्तीफे की दी थी धमकी
➡जालौन, कार सवार बदमाशों ने युवक को उठाया, रुपयों के लेनदेन में अपहरण की आशंका, दबंगों ने परिजनों को फोन कर धमकाया, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की खोजबीन, आटा थाना क्षेत्र के इटौरा गांव की घटना
➡बरेली, 13 माह की मासूम से दरिदंगी की कोशिश, हैवान मामा सलीम गिरफ्तार किया गया, पुलिस हिरासत में माफी मांगता दिखी सलीम, सलीम रिश्ते में बच्ची का लगता है मामा, बच्ची की मौसी ने अश्लील हरकत करते देखा, बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र की घटना
➡जालौन, 2 पक्षों में विवाद के बाद मारपीट, बीच सड़क चलता रहा हाईवोल्टेज ड्रामा, उरई कोतवाली के अजनारी रोड का मामला
➡मेरठ, बकरीद की दावत पर बुलाकर कुकर्म की वारदात, दलित युवक से मुस्लिम दोस्तों ने किया कुकर्म, बकरीद की दावत के लिए 3 दोस्तों ने बुलाया था, कमरे में खींचकर कुकर्म किया, वीडियो भी बनाया, आरोपियों ने कुकर्म का वीडियो सार्वजनिक किया, पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को पकड़ा, मेरठ के किला परीक्षितगढ़ की वारदात
➡आगरा, न्यू सिविल एन्क्लेव एयरपोर्ट परियोजना में तेजी, 125 में से 75 किसानों की भूमि रजिस्ट्री पूरी, शेष रजिस्ट्री प्रक्रिया जून अंत तक पूरी करने के निर्देश, खेरिया मोड़ से मलपुरा तक मॉडल रोड बनेगी
➡पीलीभीत, तेज रफ्तार बस ने ई-रिक्शा को रौंदा, बस की टक्कर से एक युवक की मौत, दो मासूम समेत चार लोग गंभीर घायल, सभी गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर, घुंघचाई मैगलगंज हाईवे पर भीषण हादसा
➡मथुरा, IIT पास अश्लील साधु अभिषेक देता था झांसा, बोला- ‘मैं कृष्ण, राधारानी सपने में आतीं हैं’, श्रीकृष्ण का रूप बताकर ब्रेनवॉश करता था, पश्चिम बंगाल की पीड़िता को धमकाकर कहा, ‘तुम्हारे साथ गलत करूंगा तो क्या कर लोगी’, आरोपी के संपर्क में दर्जनों युवक-युवतियां थे, IIT रुड़की के बच्चों को फंसाता था- पीड़िता, इंस्टा, टेलीग्राम, यूट्यूब का सहारा लेता था, भरोसा जीतकर अपने पास मथुरा बुलाता था, अभिषेक मिश्रा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
————————————————————————————

More Stories
पूर्णिया बिहार 4 जून 26 APK फाइल का झांसा देकर मुखिया का नंबर पोर्ट, साइबर थाना ने दिलाई राहत
सहारनपुर4जून2026*स्पेयर पार्ट्स कारोबारी की पत्नी पूनम हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया
लखनऊ4जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें