लखनऊ4जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[04/06, 22:35] +91 93366 72487: लखनऊ
KGMU के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यकान्त बने वायु मित्र अभियान के राष्ट्रीय संयोजक
वायु प्रदूषण के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने के लिए शुरू हुआ वायु मित्र अभियान
WHO के अनुसार भारत में हर साल 20 लाख समयपूर्व मौतों का कारण बनता है वायु प्रदूषण
वायु प्रदूषण केवल पर्यावरण नहीं, गंभीर स्वास्थ्य आपदा है- सूर्यकांत
PM 2.5 और PM 10 कणों से अस्थमा, COPD, कैंसर और हृदय रोग का खतरा बढ़ता है- सूर्यकांत
अभियान का लक्ष्य जनभागीदारी के जरिए स्वच्छ वायु–स्वस्थ जीवन का संदेश पहुंचाना है- सूर्यकांत
नागरिकों से AQI की नियमित जानकारी लेने और जरूरी सावधानियां बरतने की अपील
वृक्षारोपण, पौधों की देखभाल और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली पर विशेष जोर
सार्वजनिक परिवहन, इलेक्ट्रिक वाहन और स्वच्छ ईंधन अपनाने का आह्वान
हर नागरिक वायु मित्र बनकर स्वच्छ और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान दे- सूर्यकांत
[04/06, 22:35] +91 93366 72487: लखनऊ
दुबग्गा स्थित अंधे की चौकी के पास पशु प्रेमी आरिफ गुज्जर की कार पर हमला
देर रात अज्ञात हमलावरों ने खड़ी कार को बनाया निशाना
आरिफ गुज्जर सारस के दोस्त के नाम से हैं चर्चित
घर के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ की गई
सुबह उठने पर कार के शीशे और हिस्से क्षतिग्रस्त मिले
CCTV फुटेज में स्कूटी सवार संदिग्ध युवक दिखाई दिए
फुटेज में युवक कार के पास पहुंचकर तोड़फोड़ करते नजर आए
घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए
आरिफ गुज्जर ने दुबग्गा कोतवाली क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी
Byte– आरिफ गुज्जर – पशु प्रेमी
सीसीटीवी/ विजुअल
[04/06, 22:35] +91 93366 72487: *रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 5 से 7 जून तक तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल*
लखनऊ से सांसद एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 5 जून से 7 जून तक तीन दिवसीय संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दौरे पर रहेंगे।
इस दौरान वे विभिन्न सामाजिक, संगठनात्मक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों एवं पार्टी पदाधिकारियों से संवाद करेंगे।
भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री 5 जून को पूर्वाह्न 11:05 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से प्रस्थान कर वह पूर्वाह्न 11:15 बजे हिंद नगर, कानपुर रोड स्थित स्वर्गीय अशोक मोतियानी के आवास पर जाएंगे। इसके बाद पूर्वाह्न 11:35 बजे कृष्णा नगर स्थित स्वर्गीय दर्शन लाल के आवास पहुंचेंगे तथा पूर्वाह्न 11:55 बजे कैंट क्षेत्र की बड़ी लाल कुर्ती स्थित रूपा देवी के आवास पर मुलाकात करेंगे। अपराह्न 12:15 बजे विश्व पर्यावरण दिवस पर कैंट स्थित कस्तूरबा पार्क में “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण करेंगे। अपराह्न 12:40 बजे उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के आवास पहुंचेंगे। इसके बाद कालिदास मार्ग स्थित आवास जाएंगे। सायं 4:00 बजे दिलकुशा लॉन में आयोजित “बायोयुग ग्रीन कमांड” कार्यक्रम तथा सायं 5:25 बजे सेवा अस्पताल, सीतापुर रोड में आयोजित “राम कथा महोत्सव” में सहभागिता करेंगे।
6 जून को रक्षा मंत्री पूर्वाह्न 11:45 बजे गोमतीनगर के वास्तु खंड स्थित प्रशांत सिंह अटल के आवास पहुंचेंगे। इसके उपरांत अपराह्न 12:10 बजे निराला नगर स्थित स्वर्गीय भगवती शुक्ला के आवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात करेंगे। सायंकाल 6:00 बजे हरदोई रोड स्थित मिलेनियम पैलेस में पश्चिम मंडल-2 के प्रबुद्ध नागरिकों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ संवाद एवं बैठक करेंगे।
7 जून को रक्षा मंत्री पूर्वाह्न 12:00 बजे आलमबाग के टेढ़ी पुलिया स्थित जीपी होटल एंड बैंक्वेट में कैंट मंडल-1 के प्रबुद्ध नागरिकों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के उपरांत दोपहर 1:10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
[04/06, 22:35] +91 93366 72487: लखनऊ
हुसैनगंज क्षेत्र में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया
दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहे शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
आरोपी राजेश प्रताप सिंह जौनपुर का निवासी बताया जा रहा
फर्जी आधार कार्ड और कूटरचित दस्तावेजों के सहारे परीक्षा देने पहुंचा था
बप्पा श्रीनारायण वोकेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर मामला सामने आया
केंद्र व्यवस्थापक की सूचना पर हुसैनगंज पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की
आरोपी के कब्जे से आधार कार्ड, प्रवेश पत्र, मोबाइल, एटीएम कार्ड और ब्लैंक चेक बरामद
एक चार पहिया वाहन और हिंदी साहित्य की पुस्तक भी बरामद की गई
आरोपी के खिलाफ बीएनएस और यूपी सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और संभावित नेटवर्क की जांच में जुटी
[04/06, 22:35] +91 93366 72487: लखनऊ
नाबालिग लड़कियों को राजस्थान में शादी के नाम पर बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़
मोहनलालगंज पुलिस ने 3 अभियुक्त और 1 बाल अपचारी को किया गिरफ्तार
16 और 12 वर्षीय दो नाबालिग बहनों को सकुशल बरामद किया गया
आरोपी लड़कियों को बहला-फुसलाकर कोटा (राजस्थान) ले जाकर बेचने की फिराक में थे
गिरोह गरीब और बेसहारा लड़कियों को निशाना बनाता था
आरोपी नए कपड़े, घूमाने और परिवार से मिलाने का झांसा देकर लड़कियों को ले जाते थे
राजस्थान की सोनम और उसके पति भूपेंद्र चौधरी पर लड़कियों की खरीद-फरोख्त का आरोप
एक लड़की की शादी कराने के बदले 1 से 1.5 लाख रुपये मिलने की बात सामने आई
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह पहले भी दो बहनों को राजस्थान में बेच चुका है
घटना में प्रयुक्त दो चारपहिया वाहन बरामद, आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
[04/06, 22:35] +91 93366 72487: लखनऊ
वजीरगंज पुलिस ने दहेज हत्या के चर्चित मामले में 3 आरोपियों को दबोचा
पति शुभम, सास मीना और एक बाल अपचारी को किया गया गिरफ्तार
विवाहिता पूजा की संदिग्ध मौत के बाद दर्ज हुआ था मुकदमा
मायके पक्ष ने मोटरसाइकिल और दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ना का लगाया आरोप
2 जून को फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप ससुराल पक्ष पर था
पुलिस ने काकोरी कवाब वाली गली के पास से की गिरफ्तारी
[04/06, 22:35] +91 93366 72487: लखनऊ
महानगर थाना क्षेत्र में TGT परीक्षा के दौरान मुन्ना भाई पकड़ा गया
दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा युवक बायोमेट्रिक जांच में पकड़ा गया
फेस आईडी और फिंगरप्रिंट मैच न होने पर केंद्र व्यवस्थापक को हुआ शक
आरोपी ने फर्जी और कूटरचित आधार कार्ड के जरिए परीक्षा में प्रवेश किया था
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मन्तेस सिंह निवासी आजमगढ़ के रूप में हुई
आरोपी प्रयागराज के अमरजीत सिंह के स्थान पर सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देने आया था
पूछताछ में 5 लाख रुपये में परीक्षा देने का सौदा तय होने की बात स्वीकार की
आरोपी को पहले 5 हजार रुपये नकद मिलने की भी जानकारी सामने आई
पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड, प्रवेश पत्र की कॉपी, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की
महानगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू की
[04/06, 22:35] +91 93366 72487: लखनऊ
UP में TGT परीक्षा का दूसरा दिन सफलतापूर्वक सम्पन्न
आयोग मुख्यालय के AI इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम से सभी केंद्रों की निगरानी हुई
प्रथम पाली में 504 परीक्षा केंद्रों पर चार विषयों की परीक्षा आयोजित हुई
द्वितीय पाली में 471 केंद्रों पर संस्कृत, वाणिज्य और कला विषय की परीक्षा हुई
परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 36 जिलों में किया गया
AI आधारित कैमरों और आधुनिक तकनीक से परीक्षार्थियों पर नजर रखी गई
दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा फर्जी परीक्षार्थी भी पकड़े गए
आरोपियों को पुलिस के हवाले कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई
3 जून को 2,21,489 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए
4 जून को 2,12,975 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी
दोनों दिनों में कुल 4,34,464 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए
कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों के मुकाबले उपस्थिति 50.02 प्रतिशत दर्ज की गई
आयोग ने बायोमेट्रिक सत्यापन और बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की थी
[04/06, 22:35] +91 93366 72487: ब्रेकिंग न्यूज़ |
लखनऊ
चारबाग रेलवे स्टेशन पर नियमों की उड़ रही धज्जियां
चारबाग रेलवे स्टेशन की बड़ी लाइन पर अवैध वेंडरों का कब्जा, धड़ल्ले से बिक रहा खाने-पीने का सामान
लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन की बड़ी लाइन पर अवैध तरीके से खाने-पीने का सामान बेचे जाने का मामला सामने आया है। प्लेटफॉर्म और ट्रेनों के आसपास व अन्दर बिना अनुमति के कई अवैध वेंडर खुलेआम खाद्य सामग्री बेच रहे हैं। रेलवे के नियमों को ताक पर रखकर चल रहे इस अवैध कारोबार से यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
बिना किसी गुणवत्ता जांच के खाद्य पदार्थ बेचे जा रहे हैं, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। वहीं, अधिकृत वेंडरों को भी इससे नुकसान उठाना पड़ रहा है। सवाल यह है कि रेलवे प्रशासन और संबंधित विभागों की नजरों के सामने यह अवैध कारोबार आखिर किसके संरक्षण में फल-फूल रहा है?
अब देखना होगा कि रेलवे प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और अवैध वेंडरों पर कब लगाम लगती है।
पत्रकार राजा सिंह

More Stories
पूर्णिया बिहार 4 जून 26 APK फाइल का झांसा देकर मुखिया का नंबर पोर्ट, साइबर थाना ने दिलाई राहत
सहारनपुर4जून2026*स्पेयर पार्ट्स कारोबारी की पत्नी पूनम हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया
लखनऊ4जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*