June 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

इटावा4 जून2026*प्रशिक्षण प्राप्त कर रही आइएएस कोमल पुनिया ने महेवा सी एच सी व अहेरी पुर पहुँचकर जानकारी ली

इटावा4 जून2026*प्रशिक्षण प्राप्त कर रही आइएएस कोमल पुनिया ने महेवा सी एच सी व अहेरी पुर पहुँचकर जानकारी ली

इटावा4 जून2026*प्रशिक्षण प्राप्त कर रही आइएएस कोमल पुनिया ने महेवा सी एच सी व अहेरी पुर पहुँचकर जानकारी ली

महेवा
जनपद में प्रशिक्षण ले रही आई ए एस कोमल पुनिया ने गुरुवार को जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ला के निर्देशन में महेवा सी एच सी ,अहेरीपुर पी एच सी सहित ब्लॉक में पहुंचकर विभागीय जानकारी ली उन्होंने बारीकी से हर चीज के बारे में चिकित्सा अधीक्षक डॉ अभिषेक वर्मा से जानकारी की उन्होंने महेवा सी एच सी पहुंचकर जांच लैब, आयुष्मान केंद्र ,मरीज कक्ष ,प्रसव कक्ष ,वेक्सिनेशन कक्ष सहित दवा स्टोर एवं अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण किया इस दौरान ए सी एम ओ डॉ यतेंद्र राजपूत , चिकित्सा अधिकारी डॉ राघव गुप्ता , बी पी एम डॉ दिलीप अग्रहरि ,फार्मासिस्ट अखिलेश कुमार ,योगेन्द्र कुमार ,शंकर सैनी , प्रवीण सिंह चौहान ,विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे ।
वही इसके बाद वह अहेरीपुर पी एच सी पहुंची जहां डॉ अतुल तिवारी से केंद्र संचालन आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की इसके बाद वह ब्लॉक कार्यालय पहुंची जहां खंड विकास अधिकारी महेवा बृज बिहारी त्रिपाठी व सहायक विकास अधिकारी पंचायत इंद्र पाल सिंह भदौरिया से विभागीय जानकारी प्राप्त की एडीओ भदौरिया ने उन्हें ग्राम पंचायतों की कार्यप्रणाली ,विकास कार्य ,जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र सहित पंचायत चुनाव से संबंधित जानकारी विस्तृत रूप में दी बी डी ओ श्री त्रिपाठी ने बाल विकास परियोजना कार्यालय ,कृषि विभाग ,क्षेत्र पंचायत कार्यालय आदि की जानकारी दी इस दौरान एडीओ कृषि हर्ष कुमार , सी डी पी ओ मनोरमा पांडेय ,ग्राम सचिव अवधेश कुमार ,ग्राम सचिव महेवा अजय कुमार , महेवा लेखपाल अजय कुमार ,राजकीय बीज भंडार प्रभारी बृजेंद्र बाबू आदि मौजूद रहे।

Taza Khabar