June 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सुलतानपुर४ जून २०२६ * थाना कादीपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डण्डा बरामद

सुलतानपुर४ जून २०२६ * थाना कादीपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डण्डा बरामद

सुलतानपुर४ जून २०२६ * थाना कादीपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डण्डा बरामद

सुल्तानपुर *पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारु निगम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी कादीपुर के निर्देशन में थाना कादीपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0187/2026, धारा 109(1)/333/115(2)/352/351(3) बीएनएस से संबंधित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

आज दिनांक 04.06.2026 को थाना कादीपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त आजाद कुमार उर्फ नीरज कुमार पुत्र रामसुख उर्फ सुखई, निवासी ग्राम फुटेहरी बनकेगांव, थाना कादीपुर, जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद लकड़ी का डण्डा बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
वादी श्री रामसहाय पुत्र स्वर्गीय रुपधारी, निवासी ग्राम फुटेहरी बनकेगांव, थाना कादीपुर, जनपद सुलतानपुर द्वारा दिनांक 27.05.2026 को थाना कादीपुर पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त द्वारा उनके घर में घुसकर उनकी पुत्री मालती पर जानलेवा हमला करते हुए मारपीट की गई तथा बीच-बचाव करने आई उनकी पत्नी शकुन्तला के साथ भी मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत करते हुए मुकदमे से संबंधित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया है । विवेचना प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्त
1. आजाद कुमार उर्फ नीरज कुमार पुत्र रामसुख उर्फ सुखई, निवासी ग्राम फुटेहरी बनकेगांव, थाना कादीपुर, जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 26 वर्ष।

बरामदगी
• घटना में प्रयुक्त 01 अदद लकड़ी का डण्डा।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. व0उ0नि0 तरूण कुमार पटेल
2. उ0नि0 राजनारायण यादव
3. का0 चन्दन कुमार

Taza Khabar