पंजाब ४ जून २०२६ * पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट बार कौंसल के मैंबर डी.पी. रंधावा का अबोहर बार में पहुंचने पर महिला वकील सुखबीर कौर ने साथियों सहित किया भव्य स्वागत
अबोहर, 04 जून (शर्मा/ सोनू): पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार काउंसिल के सदस्य डी.पी. रंधावा के अबोहर बार एसोसिएशन पहुंचने पर अधिवक्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर बार एसो. की सदस्य महिला वकील सुखबीर कौर ने अपने साथी वकीलों के साथ रंधावा का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया तथा उन्हें अबोहर बार में आने पर शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में डी.पी. रंधावा ने अधिवक्ताओं से न्यायिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आम लोगों को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वकालत केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। अधिवक्ताओं को अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करना चाहिए। इस दौरान बार के सदस्यों ने भी कानूनी पेशे से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा रंधावा के विचारों को प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण रहा। इस अवसर पर महिला एडवोकेट जैसमीन बिश्रोई, श्रुति भीमवाल, नेहाश्री सहित अनेक वकील उपस्थित थे। सभी ने डी.पी. रंधावा का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
फोटो:2, डीपी रंधावा का स्वागत करते महिला वकील सुखबीर कौर व अन्य

More Stories
कानपुर नगर22जुलाई2026*60 लाख की चोरी का खुलासा शातिर चोर को किया गिरफ्तार*
लखनऊ22जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सतना22जुलाई2026*राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हर तरफ कांग्रेस का प्रदर्शन, लोगो में भारी आक्रोश, जगह जगह पुतला दहन*