June 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 3 जून 26*भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए शीतल जल सेवा, ऑल अधिकारी कर्मचारी शिक्षक परिषद ने बांटा पेठा-बताशा पुदीना शरबत*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

*बांदा:* लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर कचेहरी चौराहा स्थित अंबेडकर पार्क, संघमित्रा बौद्ध विहार के सामने राहगीरों के लिए शीतल जल की व्यवस्था की गई है।
मंगलवार 3 जून 2026 को ऑल अधिकारी कर्मचारी शिक्षक विकास परिषद की टीम ने यहां पेठा, बताशा और पुदीना युक्त शीतल पेयजल वितरित किया।
जिला मुख्यालय में कोर्ट-कचहरी व अन्य कार्यों से आने वाले ग्रामीणों और राहगीरों को गर्मी से राहत देने के लिए चलाई जा रही इस मुहिम में कई समाजसेवी संगठन, व्यापारी, अधिकारी व कर्मचारी लगातार योगदान दे रहे हैं।
आज के कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार ‘राजा’ के नेतृत्व में एमएल वर्मा, सत्य स्वरूप, रामकरन वर्मा, महेश साहिल, संजीव मोहन, डीके समेत परिषद के तमाम अधिकारी, कर्मचारी व शिक्षक सदस्य मौजूद रहे। सभी ने बढ़-चढ़कर सेवा कार्य में हिस्सा लिया।
जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार ‘राजा’ ने कहा कि बढ़ते तापमान से निपटने के लिए हमें प्रकृति संरक्षण में योगदान देना होगा। ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाएं और पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने का प्रयास करें। जीव-जंतु, पशु-पक्षी और प्रकृति के संरक्षण में सभी को सहयोग करना चाहिए।

Taza Khabar