June 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रोहतास1जून26*डीडीयू मंडल में सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को प्रदान किया गया समापक भुगतान*

रोहतास1जून26*डीडीयू मंडल में सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को प्रदान किया गया समापक भुगतान*

रोहतास1जून26*डीडीयू मंडल में सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को प्रदान किया गया समापक भुगतान*

डेहरी/रोहताससे संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक✍🏻

दिनांक : 01.06.2026, सोमवार
पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) द्वारा माह मई-2026 में सेवानिवृत्त होने वाले रेलकर्मियों को समापक भुगतान प्रदान करने हेतु आज 01 जून 2026 को इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में कार्मिक विभाग द्वारा समापक भुगतान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना द्वारा डीडीयू मंडल के कुल 27 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को उनके समस्त आवश्यक दस्तावेजों सहित विभिन्न मदों में कुल ₹14,02,71,122/- का समापक भुगतान सौंपा गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके परिजनों का स्वागत किया गया तथा समापक भुगतान से संबंधित विभिन्न देयों एवं प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर वित्तीय प्रबंधन, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता, डिजिटल सुरक्षा तथा सेवानिवृत्ति उपरांत उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं के संबंध में भी उपयोगी जानकारी साझा की गई।

अपने संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना ने सभी सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उत्तम स्वास्थ्य, संतुलित वित्तीय प्रबंधन तथा परिवार एवं समाज के साथ सक्रिय एवं सार्थक जीवन व्यतीत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि डीडीयू मंडल की विभिन्न उपलब्धियों एवं सफलताओं में सेवानिवृत्त हो रहे रेलकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसके लिए मंडल सदैव उनका आभारी रहेगा।

समारोह में वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी श्री नीरज कुमार, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक श्री प्रिंस कुमार, मंडल के विभिन्न शाखा अधिकारी, मान्यता प्राप्त यूनियनों एवं एसोसिएशनों के प्रतिनिधि, रेलकर्मी तथा उनके परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति भी आयोजित की गई।