कानपुर महानगर 30 मई 2026*साइबरठगों का अंतर्राज्जीय गिरोह का सरगना पनकी पुलिस ने किया गिरफ्तार*
महेंद्र सिंह यादव यूपीआजतक कानपुर नगर की रिपोर्ट
कानपुर कमिश्नरेट के डी.सी.पी वेस्ट एस एम कासिम आबिदी के निर्देशन में अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का हुआ भंडाफोड़.कर सरगना समेत 5 शातिर साइबर ठगों को पनकी पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से बरामद किए गए समान सिम कार्ड सहित उन्हें जेल भेजा गया पकड़े गए अभियुक्त ऋषि शर्मा उर्फ रिंकू, उत्सव त्यागी, दुर्गेश कुमार, अजय मित्तल व सचिन हैं.*
पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने बताया, अभियुक्तगण फ़र्जी सिम के ज़रिए हज़ारों सिम कार्ड एक्टिव कर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बहुराष्ट्रीय कंपनियों के नाम व ऐप का दुरुपयोग कर लोगों को बनाते थे साइबर ठगी का शिकार अभियुक्तगण भोले भाले लोगों को आकर्षक ऑफर, निवेश योजनाओं व भारी डिस्काउंट का लालच देकर ओटीपी प्राप्त कर बैंक खातों एवं डिजिटल माध्यम से धन की ठगी करते थे जिनका सरगना अजय मितटल है जिनके निर्देशन व देखरेख में उक्त लोग शामिल होकर अपराध कारित करते थे
अभियुक्तों के पास से 8 अदद लैपटॉप, 8 अदद मोबाइल फोन, 42 अदद की पैड फोन, 14 अदद मोबाइल चार्जर, 5 अदद लैपटॉप चार्जर, 3 अदद एडॉप्टर चार्जर, 5 अदद आउटडोर राउटर वाई फाई, 2 अदद फिंगर प्रिंट स्कैनर, 6 अदद लैंड लाइन फोन, एक अदद बैंक स्वाइप मशीन, एक अदद सीसीटीवी कैमरा, 6 अदद मोहर, एक अदद बायोमैट्रिक मशीन, एक अदद स्मार्ट वॉच, एक अदद जियो हॉटस्पॉट, 2 अदद ड्राइविंग लाइसेंस, 40 अदद एटीएम कार्ड व 12,383 सिम कार्ड बरामद आदि सामान बरामद किया गया है आईएस अंतर राज्य गिरोह को पकड़ाने के लिए कानपुर पुलिस ने साइबर अपराधओं पर लगाम लगने की कार्यवाही को अंजाम दिया गया है
डीसीपी वेस्ट एस एम कासिम के निर्देशन व पनकी थाना प्रभारी दिनेश कुमार विष्ट के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुनील कुमार त्रिपाठी, दुर्गेश शुक्ला, प्रभात मिश्रा, सत्यम मौर्य, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, रि.कांस्टेबल प्रिंस चौहान, अनुपम कुमार, वीर प्रताप सिंह, अभय पांडेय एवं साइबर सेल प्रभारी शुभम यादव, उप निरीक्षक राजन यादव, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, कांस्टेबल अभिषेक यादव, मुन्ना सिंह व सतनाम सिंह आदि प्रमुख रूप से कार्यवाही कराने में अपनी भूमिका अदा की

More Stories
भागलपुर15जुलाई26*बिहार में 211 नए डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ।
नई दिल्ली15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….* 👇
लखनऊ15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*