बांदा ब्रेकिंग न्यूज –
बांदा30मई26*ओवरलोड बालू के खेल का ‘मास्टरमाइंड’ कौन? सूत्र बोले- जावेद खान चलाता है पूरा सिंडिकेट* *
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा – मध्य प्रदेश की खदानों से ओवरलोड बालू लदे ट्रकों का खेल रात के अंधेरे में और तेज हो जाता है। दिन में कार्रवाई का दिखावा और रात होते ही यूपी बॉर्डर पर ट्रकों की लंबी कतार लग जाती है। सड़कों पर गड्ढे, हादसे और धूल-खौफ के बीच अब इस पूरे खेल के पीछे एक नाम बार-बार उछल रहा है- जावेद खान।
*सूत्रों का दावा: लोकेशन से सेटिंग तक एक ही ‘कंट्रोल रूम’*
स्थानीय लोगों और सूत्रों का आरोप है कि रामपुर क्षेत्र की खदानों से क्षमता से तीन गुना तक बालू भरकर डंपर-ट्रक शेरपुर-स्योढ़ा, गिरवां देवी मार्ग और मेडिकल कॉलेज बाईपास से होते हुए बांदा में दाखिल होते हैं। कई ट्रक मानपुर-हुसैन कला नहर वाले रास्ते से अतर्रा-खुरहंड होकर निकलते हैं।
सूत्रों का दावा है कि इस पूरे नेटवर्क की लोकेशन मैनेजमेंट, रूट सेटिंग और ‘सिस्टम मैनेजमेंट’ की कमान जावेद खान नामक युवक के हाथ में है। आरोप है कि नंबर प्लेट से छेड़छाड़ से लेकर चेकपोस्ट पर ‘सेटिंग’ तक, पूरे सिंडिकेट को यही शख्स ऑपरेट करता है।
*‘मोबाइल डिटेल से खुल सकते हैं राज’*
सूत्रों का यहां तक कहना है कि अगर जांच एजेंसियां जावेद खान की कॉल डिटेल और डिजिटल लेनदेन खंगालें तो ओवरलोड बालू के खेल में शामिल कई सफेदपोशों के नाम सामने आ सकते हैं। रोजाना हजारों के ऑनलाइन लेनदेन की भी चर्चा है।*‘संयुक्त प्रवर्तन’ बेअसर, ग्रामीणों में आक्रोश*
हाल ही में दोनों राज्यों के बीच संयुक्त प्रवर्तन प्रणाली लागू कर अवैध परिवहन रोकने का दावा किया गया था, लेकिन जमीनी हकीकत जस की तस है। ओवरलोड वाहनों से सड़कें पूरी तरह उखड़ चुकी हैं। बड़े-बड़े गड्ढों में दोपहिया वाहन चालक रोज घायल हो रहे हैं। धूल के गुबार से ग्रामीणों का जीना मुहाल है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे।
*प्रशासन का पक्ष: प्रशासन का कहना है कि ओवरलोडिंग पर लगातार कार्रवाई हो रही है। अवैध खनन-परिवहन में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
खबर में उल्लिखित आरोप स्थानीय सूत्रों और ग्रामीणों के बयानों पर आधारित हैं।

More Stories
अयोध्या30मई26*लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जयंती की पूर्व संध्या पर सम्मान समारोह आयोजित
सुल्तानपुर30मई26*अपराध एवम अपराधियों की धर पकड़ अभियान के अंतर्गत 02 अभियुक्त गिरफ्तार
उन्नाव30मई26*ट्रक समेत 77 फ्रिज और 40 एसी लूटे, फिर दुकानदारों और कारोबारियों को बेचे; 1 लाख के इनामी गैंग का पर्दाफाश-