May 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

दिल्ली ३० मई २६ * दिल्ली में एक और आतंकी हमले की साजिश का पर्दाफाश, ISI-मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 आरोपी गिरफ्तार..

दिल्ली ३० मई २६ * दिल्ली में एक और आतंकी हमले की साजिश का पर्दाफाश, ISI-मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 आरोपी गिरफ्तार…

दिल्ली ब्रेकिंग….

दिल्ली ३० मई २६ * दिल्ली में एक और आतंकी हमले की साजिश का पर्दाफाश, ISI-मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 आरोपी गिरफ्तार…

दिल्ली * राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को फिर से दहलाने की साजिश रची जा रही थी। लेकिन समय से पहले एक्शन लेते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तानी आईएसआई-मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के इशारे पर काम करने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इन्हें दिल्ली में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने का काम सौंपा गया था। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के अनुसार, इनके पास से हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।

पाकिस्तानी आतंकियों के संपर्क में थे सभी आरोपी

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के मुताबिक ये सभी आरोपी पाकिस्तानी आईएसआई हैंडलर के इशारे पर काम कर रहे थे। उन्हें दिल्ली के हॉटस्पॉट इलाकों में हमला करने का काम सौंपा गया था। इतना ही नहीं सुरक्षाकर्मियों पर भी हमला करने की प्लानिंग थी। इनके पास से कई खतरनाक हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं।
लाल किले हमले के बाद यह गिरफ्तारियां अहम मानी जा रही

बता दें कि दिल्ली के लाल किले पर हमले के बाद यह गिरफ्तारियां अहम मानी जा रही हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में, पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा ने जमीनी स्तर पर खुफिया जानकारी जुटाने और उभरते खतरों की पहचान करने के लिए राजधानी के प्रत्येक पुलिस स्टेशन में समर्पित आतंकवाद-विरोधी इकाइयों (सीटीयू) के गठन का आदेश दिया था।
सीटीयू को दी गई थी ये जिम्मेदोरी

इन इकाइयों को संवेदनशील स्थानों की निगरानी करने, कट्टरपंथी व्यक्तियों का पता लगाने, अस्थाई आबादी की पुष्टि करने और आतंकी गतिविधियों से जुड़े संदिग्धों, गैंगस्टरों और हवाला संचालकों पर नजर रखने का काम सौंपा गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि यह कदम खुफिया जानकारी के आधार पर उठाया गया है, जिसमें संकेत मिले हैं कि विदेशों से संचालित आतंकी सरगना भारत में अपने गुर्गों की भर्ती, उन्हें कट्टरपंथी बनाने और मार्गदर्शन करने के लिए एन्क्रिप्टेड ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया और स्थानीय स्लीपर नेटवर्क का तेजी से उपयोग कर रहे हैं।

Taza Khabar