May 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ ३० मई २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें.....

लखनऊ ३० मई २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ ३० मई २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️लखनऊ- लखनऊ में जमीन खरीदना और महंगा, 332 गांवों में सर्किल रेट 200% तक बढ़ेंगे, ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि खरीदना महंगा होगा, सर्किल रेट 100-200% तक बढ़ाने का प्रस्ताव, संशोधित दरें 4 जून से लागू होंगी, 2 जून तक आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी, कृषि भूमि सर्किल रेट 20 लाख प्रति हेक्टेयर था, मोहनलालगंज, सरोजनीनगर, BKT में दरें बढ़ाने का प्रस्ताव, मलिहाबाद और सदर के गांवों में भी प्रस्तावित बढ़ोतरी

➡️लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, अहिंसा ही इंसान का सच्चा धर्म होना चाहिए- CM, अगर समाज के लिए खतरा हो तो हिंसा अपनानी पड़ती है, नुकसानदायक तत्वों के लिए अहिंसा नहीं हिंसा जरूरी- CM, देश को खतरा हो तो अहिंसा से काम नहीं चलेगा- CM, कमजोर के आगे कोई नहीं झुकता- मुख्यमंत्री योगी

➡️लखनऊ- भाजपा नेता शिवम सिंह हत्या कांड का खुलासा, विभूतिखंड पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम की कार्रवाई, अंकित रावत, हनी तिवारी और विवेक सिंह गिरफ्तार, 25-26 मई की रात शिवम पर हुआ था हमला, इलाज के दौरान हुई थी मौत, एक आरोपी अनुज सिंह अब भी फरार

➡️लखनऊ- उत्तर प्रदेश में 9 RTO अधिकारियों के तबादले, संजय तिवारी RTO प्रशासन आगरा बने, अरुण कुमार वार्ष्णेय RTO प्रशासन लखनऊ, विश्वजीत प्रताप सिंह RTO प्रशासन अयोध्या, दिनेश कुमार RTO प्रवर्तन अलीगढ़, संजय कुमार झा RTO प्रवर्तन अयोध्या, रविकांत शुक्ला RTO मुख्यालय, संजीव कुमार गुप्ता RTO प्रवर्तन गोरखपुर, सुनील दत्त RTO प्रवर्तन आजमगढ़, ऋतु सिंह RTO सड़क सुरक्षा मुख्यालय बनीं

➡️लखनऊ- RSM हॉस्पिटल में सफाई कर्मियों का हंगामा, सफाई कर्मियों ने कामकाज ठप कर दिया, CMS के अभद्र व्यवहार से भड़का आक्रोश, सुपरवाइजर और सफाई कर्मियों को बाहर करने का आरोप, अस्पताल की सफाई व्यवस्था प्रभावित, मरीज और तीमारदार परेशान

➡️सिद्धार्थनगर- सड़क हादसे में महिला और बच्चे की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, महिला का भाई गंभीर रूप से घायल, बदलिया कन्या डिग्री कॉलेज के पास हादसा

➡️मेरठ- 4 लाख की रंगदारी मांगने वाले गैंग का पर्दाफाश, मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल, 4 अन्य आरोपी गिरफ्तार, ठेकेदार से मांगी थी रंगदारी, प्लंबर ने बदमाशों को दी थी सूचना, 3 लोगों की हत्या की साजिश रची थी, पिस्टल, तमंचे और मोबाइल बरामद, कंकरखेड़ा थाना पुलिस और स्वाट टीम को सफलता

➡️नोएडा- CUET परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी, परीक्षा रद्द होने पर छात्रों का हंगामा, आदर्श परीक्षा केंद्र पर हुई अव्यवस्था, NTA के खिलाफ नारेबाजी, यूपी, राजस्थान और तमिलनाडु में भी परीक्षा प्रभावित, NTA ने तकनीकी खराबी बताई

➡️झांसी- कार खरीदने के बहाने कार लेकर फरार, ट्रायल ड्राइव के दौरान वारदात, डीजल भरवाने उतरा संचालक का बेटा, आरोपी कार लेकर फरार, सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का मामला

➡️मेरठ- घर के बाथरूम में मिला युवक का शव, पहचान उन्नाव निवासी पवन के रूप में हुई, डिलीवरी एजेंट का काम करता था, शराब के नशे में गिरने से मौत की आशंका, कमरे से शराब की बोतल और नमकीन पाउच मिले, टीपीनगर क्षेत्र के मलियाना की घटना

➡️कानपुर- एक अरब से अधिक की सरकारी जमीन कब्जामुक्त, KDA ने 24 बीघा जमीन मुक्त कराई, सात घंटे तक चला ध्वस्तीकरण अभियान, कुलगांव, बैरी अकबरपुर, किदवई नगर, अहिरवां और सजारी में कार्रवाई

➡️झांसी- कचहरी चौराहा फायरिंग मामले में फैसला, 8 दोषियों को आजीवन कारावास, उधम सिंह, भूपेंद्र, प्रहलाद, राजेंद्र समेत अन्य दोषी करार, नवाबाद थाना क्षेत्र की घटना

➡️कानपुर देहात- नाबालिग किशोरी अपहरण मामले में हंगामा, परिजनों ने मुख्य मार्ग पर लगाया जाम, बरामदगी न होने से नाराजगी, मंगलपुर क्षेत्र के संदरपुर चौकी इलाके का मामला

➡️सीतापुर- विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाया, दहेज न मिलने पर जहर देने का आरोप, इलाज के दौरान हुई मौत, पिसावां थाना क्षेत्र के जहांसापुर का मामला

➡️गोंडा- कौड़िया पुलिस पर जमीन कब्जा कराने का आरोप, पीड़ित ने IG से शिकायत की, विवादित जमीन के मामले में गलत कार्रवाई का आरोप, कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र के झौहना पूर्वी का मामला

➡️संतकबीरनगर- नेपाली युवती से सरेआम छेड़छाड़, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के बेटे पर आरोप, CCTV में कैद हुई घटना, आरोपी फरार, बखिरा थाना क्षेत्र के नंदौर चौराहे का मामला

➡️प्रयागराज- अतीक अहमद के गुर्गों पर अवैध प्लॉटिंग का आरोप, शत्रु संपत्ति और नदी पाटकर प्लॉटिंग, पूर्व लेखपाल की मिलीभगत का आरोप, मौजूदा लेखपाल ने दर्ज कराया मुकदमा, करेली इलाके का मामला

➡️हरदोई- भगवान बुद्ध की मूर्ति विवाद में पहुंचे अशोक मौर्य, डीएम को ज्ञापन सौंपा, जेल भेजे गए लोगों को निर्दोष बताया, बेनीगंज क्षेत्र के महुआ कोला का मामला

➡️आगरा- कच्चा रास्ता ठीक करने को लेकर बवाल, युवक को मार-मारकर अधमरा किया, वीडियो वायरल, चार लोगों पर मुकदमा, एक आरोपी गिरफ्तार, जगदीशपुरा क्षेत्र की घटना

➡️गाजियाबाद- सूर्या चौहान का शव घर पहुंचा, बड़ी संख्या में लोग मौजूद, भारी पुलिस बल तैनात, मुख्य आरोपी असद की तलाश जारी, परिवार ने एनकाउंटर की मांग की, 5 आरोपी गिरफ्तार

➡️हापुड़- दहेज के लिए महिला को तीन तलाक देने का आरोप, 10 लाख रुपये की मांग का आरोप, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप, पीड़िता ने SP से न्याय की गुहार लगाई, हाफिजपुर क्षेत्र का मामला

➡️मैनपुरी- अवैध खनन पर कार्रवाई के दौरान हमला, खनन निरीक्षक की टीम को घेरा, होमगार्ड से मारपीट, जब्त हाइड्रा मशीन छुड़ाकर ले गए आरोपी, शहर कोतवाली क्षेत्र के रूपपुर भरतपुर का मामला

➡️सहारनपुर- हाईटेंशन लाइन से करंट लगने से मजदूर की मौत, ठेकेदार के अधीन कार्य करता था मजदूर, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया, छुट्टी के दिन काम कराने का आरोप, देहात कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡️दिल्ली- 200 करोड़ की कथित वसूली केस में कोर्ट सख्त, सुकेश, लीना और जैकलीन पर आरोप तय करने का आदेश, पटियाला हाउस कोर्ट का फैसला, 3 जून को आरोपों पर औपचारिक हस्ताक्षर होंगे

➡️राजस्थान- चूरू में भीषण गर्मी के बाद रेतीला तूफान, धूल भरी आंधी से अंधेरा छाया, चूरू और बीकानेर में रेतीला बवंडर देखने को मिला
————————————————————————————

Taza Khabar