May 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ ३० मई २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 11 बजे की बड़ी खबरें..

लखनऊ ३० मई २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 11 बजे की बड़ी खबरें….

लखनऊ ३० मई २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 11 बजे की बड़ी खबरें….……………

➡️लखनऊ, श्रावस्ती में एनआरएचएम में धांधली मामला, पूर्व विधायक और 2 CMO समेत 6 पर FIR, साल 2017 से 2022 के बीच हुई थी धांधली, मुकेश सिंह, डॉ दिनेश सिंह, डॉ विपेंद्र सिंह पर FIR, दवाओं की खरीद में वित्तीय अनियमितता बरती, बिना काम कराए फर्म को भुगतान दिया गया, पयागपुर से कांग्रेस MLA रहे मुकेश सिंह पर FIR, शासन के निर्देश पर विजिलेंस ने जांच की थी

➡️लखनऊ, एटीएस की कस्टडी रिमांड में शहबाज सिद्दीकी, जैश ए मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध आतंकी शहबाज, 3 जून तक एटीएस की टीम पूछताछ करेगी, जैश के आतंकी उमर से जुड़ा था शहबाज सिद्दीकी, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप पर उमर से जुड़ा था शहबाज, बरामद मोबाइल के आधार पर होगी पूछताछ, आरोपी के बैंक खातों को लेकर होगी पूछताछ, एटीएस ने 18 मई को किया था गिरफ्तार

➡️लखनऊ, गोमतीनगर विस्तार में जमीन घोटाला मामला, 300 करोड़ के घोटाले की ED ने शुरू की जांच, ईडी ने मामले से जुड़ी फाइलें LDA से तलब की, दस्तावेज, रजिस्ट्री और आवंटन रिकॉर्ड भी मांगे

➡️लखनऊ, लखनऊ वासियों को गर्मी से मिली राहत, सुबह से आसमान में छाए काले बादल, नौतपा के बीच यूपी का मौसम बदला, पारा सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस लुढ़का, बारिश और तेज हवाओं की संभावना

➡️दिल्ली, उत्तर प्रदेश के शिक्षकों से जुड़ी खबर, TET पास करना ही होगा – सुप्रीम कोर्ट, TET पास करने के लिए समय सीमा बढ़ी, सुप्रीम कोर्ट ने समय सीमा 1 साल बढ़ाई, TET की अनिवार्यता में छूट नहीं मिलेगी- SC, ‘5 साल से अधिक नौकरी बची तो TET अनिवार्य’, यूपी में 1.86 लाख से अधिक शिक्षक प्रभावित, देशभर में 22 लाख से अधिक शिक्षक प्रभावित

➡️उधमसिंह नगर, पीएम आवास योजना के तहत मकान तैयार, रुद्रपुर के बागवाला में 1,872 आवास तैयार, बागवाला में 156 करोड़ की लागत से निर्माण, सचिव आवास एवं राज्य सम्पत्ति ने लिया जायजा, लाभार्थियों को जल्द आवंटित किए जाएंगे आवास

➡️बरेली, अगवा कर जबरन शादी फिर दुष्कर्म मामला, मामले में दोषी को 20 साल की सजा दी गई, अदालत ने 27 हजार रुपये का जुर्माना लगाया, 2020 में उदयवीर नाबालिग को उठा ले गया था, सबूतों के अभाव में आरोपी का पिता बरी हुआ, कैंट थाना क्षेत्र में हुई थी घटना

➡️उत्तरकाशी, गंगनानी में सड़क हादसा, 2 की मौत, कार के गहरी खाई में गिरने से हादसा, SDRF ने अंधेरे में चलाया रेस्क्यू अभियान, 5 से 3 घायलों को बचाया, दो की मौत, गंगनानी, भटवाड़ी के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, 3 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

➡️इटावा, मिलावटी छेना, लोगों की सेहत से खिलवाड़, सैफई के उझानी में बन रहा मिलावटी छेना, अवैध छेना फैक्ट्री में दिखा गंदगी का अंबार

➡️दिल्ली, IGI स्टेडियम में एशियन गेम्स चयन ट्रायल, विनेश फोगाट ट्रायल के लिए स्टेडियम पहुंचीं, SC से राहत मिलने के बाद ट्रायल में लेंगी हिस्सा, कोर्ट ने ट्रायल में भाग लेने की अनुमति दी है

➡️सहारनपुर, पुलिस ने महिला नशा तस्कर को दबोचा, कब्जे से 710 अवैध चरस बरामद की गई, 32 हजार 700 रुपये नगद भी बरामद, हाकिमपुरा रोड बाबर कॉलोनी से गिरफ्तार

➡️बरेली, ABVP से जुड़े छात्र पर दबंगों ने किया हमला, सिर पर धारदार हथियार से किया गया हमला, दबंग बोले- अभी तो ये ट्रेलर है पिक्चर बाकी है, दबंग हुए मौके से फरार, मुकदमा दर्ज हुआ, इज्जत नगर थाना के बसंत बिहार की घटना

➡️बाराबंकी, संयुक्त चिकित्सालय में बिजली गुल होने का मामला, सिरौली गौसपुर में 10 घंटे तक बिजली गायब रही, लापरवाही पर एक्सईएन हरिपाल सिंह निलंबित, मौके पर नहीं पहुंचे थे रामनगर एक्सईएन हरिपाल, बिजली गुल होने पर टॉर्च की रोशनी में हुआ इलाज

➡️मेरठ, नगर निगम आफिस के अवैध निर्माण के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने याचिका स्वीकार करके निगम से मांगा जबाब, सेंट्रल मार्केट में बिना नक्शा अप्रूवल बनाया निगम आफिस, 46 करोड़ की लागत से अवैध निगम कार्यालय बनाया गया, कार्यालय परिसर में 120 दुकानों का अवैध कॉम्पलेक्स बनाया, जहां SC का आदेश प्रभावी, वहां कैसे किया अवैध निर्माण, 16 जुलाई को हाईकोर्ट में जवाब लेकर पहुंचेगा नगर निगम, 2023 में निर्माण शुरू होने के वक्त जमीन पर स्वामित्व नहीं, RTI एक्टिविस्ट लोकेश खुराना ने HC में दाखिल की याचिका

➡️पंजाब, भगवंत मान ने बुलाई पंजाब कैबिनेट की बैठक, आज 12 बजे होगी पंजाब कैबिनेट की बैठक, मुख्यमंत्री आवास पर होगी कैबिनेट की बैठक

➡️संभल, ग्राम पंचायत सचिवों ने किया बंदरबाट, सरकारी धनराशि में की लूट, 5 सस्पेंड, पांचों सचिवों को किया गया निलंबित, 5 लाख 23 हजार का नहीं दे सके हिसाब, घोटाला की धनराशि की वसूली के निर्देश, डीएम के आदेश पर की गई जांच में खुलासा, पंवासा विकास खंड के एचोली का मामला

➡️आगरा, आगरा कमिश्नरेट में कई थाना प्रभारी बदले, देवी प्रसाद तिवारी बने थाना प्रभारी बाह बने, विनोद कुमार मिश्र बने फतेहाबाद इंचार्ज, सुदामा लाल चित्राहाट के थाना प्रभारी बने, प्रशांत सिंह थाना बसई अरेला के प्रभारी बने, विजय वर्मा सिंह चंदेल थाना प्रभारी अछनेरा

➡️चमोली, चमोली में बड़ा हादसा, 3 लोगों की मौत, ल्वाणी क्षेत्र के पास वाहन खाई में गिरा, वाहन सवार 3 की मौत, तीन लोग घायल, पुलिस, DDRF टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी

➡️बहराइच, बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, कुत्ते से बाइक टकराने के चलते गई जान, पत्नी रुबीना और पति रिजवान की मौत, खैरीघाट इलाके के अहिरन पुरवा की घटना

➡️मेरठ, BJP नेता, कैंट बोर्ड सदस्य को CBI ने पकड़ा, डॉ सतीश शर्मा को CBI ने किया गिरफ्तार, अप्रूवल के लिए ठेकेदार से 3 लाख घूस ली, CBI ने ठेकेदार की शिकायत पर किया एक्शन, ठेकेदार से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार, कैंट बोर्ड की आज बैठक में होना था अप्रूवल, होम्योपैथी के बड़े डॉक्टर भी हैं डॉ सतीश शर्मा

➡️बदायूं, दो बाइकों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत, दोनों बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौत, वजीरगंज के रोटा बनकोटा के पास की घटना

➡️रुद्रप्रयाग, लखनऊ के युवक की तुंगनाथ-चंद्रशिला में मौत, आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत हुई, 19 वर्षीय अभिनव वाजपेई की मौके पर मौत, एक युवक गंभीर घायल भी, अस्पताल में भर्ती, SDRF ने पहाड़ी मार्ग पर चलाया रेस्क्यू अभियान, 8-10 किमी पैदल पहुंचकर शव नीचे लाया गया

➡️बरेली, बच्चा चोरी गिरोह का सरगना उत्तम गिरफ्तार, अस्पताल वालों से मिलकर चला रहा था गैंग, मनौना धाम परिसर से भी बच्चा चुराया था, आरोपी ने 2 बच्चों की चोरी की बात कबूली, पूछताछ के बाद डॉक्टर, नर्स भी हिरासत में, आंवला थाना क्षेत्र के बस अड्डे से गिरफ्तार

➡️कौशांबी, गंगा नदी में युवक बना रहा खतरनाक रील, नदी के बीच में स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, रीलबाजी के चक्कर में जान जोखिम में डाली, कड़ाधाम थाना क्षेत्र के कुबरी घाट का मामला

➡️हरदोई, चोरी हुई सरकारी गेहूं की 16 बोरियां बरामद, मकान से 16 बोरी गेहूं, रिक्शा, कांटा बरामद, सेंट्रल वेयरहाउस पर खड़े ट्रकों से चोरी हुई, कोतवाली देहात के नानकगंज में वेयरहाउस, भंडारण के लिए आए ट्रकों से हुई थी गेहूं चोरी, पुलिस और राजस्व टीम ने की छापेमारी

➡️बहराइच, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, कार में सवार 5 दोस्त हुए घायल, मेला देखकर वापसी के वक्त हादसा, सुजौली के मोटे बाबा क्षेत्र का मामला

➡️लखीमपुर, नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में सजा, दोषी संतोष यादव को 20 साल की सजा, ADJ कोर्ट ने 10 हजार जुर्माना भी लगाया, धौरहरा थाना क्षेत्र में हुआ था दुष्कर्म

➡️आगरा, आंधी-तूफान से जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त, आगरा नगर निगम के दावों की उड़ी धज्जियां, सफाई के नाम पर वसूली, घुटने तक भरा पानी, शहर की लाइफलाइन एमजी रोड पर जलभराव, कोतवाली, छत्ता, जीवनी मंडी में भी जलभराव, गाड़ियों के थम गए पहिये,लोग काफी परेशान, कई जगह गिरी होर्डिंग तो कई जगह गिरे पेड़

➡️दिल्ली, NSUI का CBSE मुख्यालय पर आज प्रदर्शन, कक्षा 12 OSM विवाद पर छात्रों को समर्थन, OSM सिस्टम वापस लेने,पारदर्शिता की मांग, अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में होगा प्रदर्शन, पटपड़गंज CBSE मुख्यालय पर 11:30 बजे प्रदर्शन

➡️मेरठ, तुर्कमेनिस्तान की मुहब्बत की हत्या का मामला, हत्यारोपी होटल संचालक चंचल नंदवानी को जमानत, केस के 3 आरोपी अभी भी हत्या के आरोप में जेल में, होटल मालिक चंचल नंदवानी को HC से मिली जमानत, जांच में सहयोग की शर्त पर हाईकोर्ट से जमानत मिली, 21 फरवरी 2026 को मिली थी मुहब्बत की लाश.

Taza Khabar