May 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक  भागलपुर २९मयि ६ * कोतवाली थाना अंतर्गत दो अपराधकर्मियों को 02 देशी कट्टा, तथा 100 जिंदा कारतुस के साथ किया गया गिरफ्तार।

भागलपुर 29मई 26*  अपराधकर्मियों को 02 देशी कट्टा, तथा 100 जिंदा कारतुस के साथ किया गया गिरफ्तार।

भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक 

भागलपुर 29मई 26*  अपराधकर्मियों को 02 देशी कट्टा, तथा 100 जिंदा कारतुस के साथ किया गया गिरफ्तार।

भागलपुर *वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु सघन गश्ती एवं चोरी / छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापेमारी की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक-27.05.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि कोतवाली थानान्तर्गत कुछ अपराधकर्मी के द्वारा किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने के उद्देश्य से अवैध अग्नेयास्त्र की खरीद-बिक्री किया जाने वाला है।

उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निगरानी में तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी नगर-01, भागलपुर एवं डी०आई०यू० टीम भागलपुर, S.T.F भागलपुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

उक्त गठित टीम के द्वारा प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं छापामारी के क्रम में कोतवाली थानान्तर्गत उल्टा पुल (स्टेशन चौक) के समीप से 01. सुबोध मंडल पे०-सियाराम सा०-सतघरा थाना-हबीबपुर जिला-भागलपुर को 100 जिंदा कारतूस के साथ विधिवत् गिरफ्तार किया गया तथा इनकी निशानदेही पर 02. अमित कुमार तिवारी पे०-कन्हैया तिवारी सा०-टोपरा थाना-पीरपैंती जिला-भागलपुर को 02 देशी कट्टा के साथ विधिवत गिरफ्तार कर आवश्यक पूछ-ताछ करते हुए इस संबंध में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।बरामदगी :-01. देशी कट्टा-02। 02. जिंदा कारतूस-100। 03. मोबाइल-02। गिरफ्तारी :-01. सुबोध मंडल पे०-सियाराम सा०-सतघरा थाना-हबीबपुर जिला-भागलपुर। 02. अमित कुमार तिवारी पे०-कन्हैया तिवारी सा०-टोपरा थाना-पीरपैंती जिला-भागलपुर।छापामारी दल की विवरणी :-पु०नि० सह-थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह कोतवाली थाना। पु०अ०नि० विक्की कुमार कोतवाली थाना। पु०अ०नि० नितिश कुमार कोतवाली थाना।सि0/249 मनोज कुमार कोतवाली थाना। चा0सि0 / 109 बादल चौधरी कोतवाली थाना। S.T.F टीम, भागलपुर। डी०आई०यू० टीम भागलपुर

Taza Khabar