पूर्णिया बिहार 28 मई 26 पूर्णिया में अकीदत और भाईचारे के साथ मनी बकरीद, मस्जिदों-ईदगाहों पर रहा पुलिस का कड़ा पहरा
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बीवीएन बिहार
पूर्णियां बिहार । मुस्लिम भाइयों का कुर्बानी का पवित्र त्योहार ईद-उल-अजहा यानी बकरीद पूर्णिया जिले में शांतिपूर्ण और खुशगवार माहौल में मनाया गया। पर्व को सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पूर्णिया पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही।
जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में स्थित मस्जिदों, ईदगाहों और इबादतगाहों के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सुबह से ही नमाजियों की सुरक्षा को लेकर जवान अलर्ट मोड पर दिखे। सीमांचल क्षेत्र की लगभग सभी मस्जिदों और ईदगाहों में हजारों की संख्या में मुस्लिम भाइयों ने अकीदत के साथ नमाज अदा की।
नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। मस्जिदों और ईदगाहों में भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली। दूसरे समुदाय के लोगों ने भी मुस्लिम भाइयों को गले लगाकर बकरीद की शुभकामनाएं दीं।
नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम परिवारों ने अपने-अपने घरों में रिवाज के मुताबिक जानवरों की कुर्बानी दी। इस दौरान साफ-सफाई और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पूरा ख्याल रखा गया।
जिले के सभी थानाध्यक्ष खुद क्षेत्र में गश्त करते नजर आए। कसबा थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन ईद-उल-अजहा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुबह से ही क्षेत्र में सक्रिय दिखे। उन्होंने ईदगाहों और संवेदनशील इलाकों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
जिला प्रशासन की मुस्तैदी और पुलिस की चौकसी के चलते जिले में कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। बकरीद का पर्व पूरे जिले में आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ।

More Stories
मुजफ्फरनगर 28 मई 26*ईद-उल-अजहा को लेकर डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने संभाली कमान
भागलपुर २८ मई २६ * जिलाधिकारी पहुचे कहलगांव, किया कई विभागों का निरक्षण, विकास कार्यों का भी लिया जायजा, दिए निर्देश
मथुरा 28 मई 26*थाना छाता पुलिस द्वारा डकैती अभियोग में वाछिंत अभियुक्त को चोरी गई 01 रिवाल्वर ,02 जिन्दा कारूतूस .32 बोर सहित किया गया गिरफ्तार ।*