भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर28मई26*दोस्त ने ही किन्नर सुनील उर्फ गनिया देवी को जहर देकर मार डाला*
भागलपुर*5 लाख रुपये मांगना पड़ा भारी*
भागलपुर के शाहकुंड थाना क्षेत्र में दोस्ती, भरोसा और पैसों के लेन-देन से जुड़ी एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है यहां अपने ही दोस्त को उधार दिए गए पैसे वापस मांगना एक किन्नर के लिए जानलेवा साबित हो गया
घटना शाहकुंड थाना क्षेत्र के खुलनी गांव की है मृतक की पहचान सुनील मंडल के रूप में हुई है जो किन्नर समुदाय में शामिल होने के बाद गनिया देवी के नाम से जाना जाता था बताया जा रहा है कि सुनील ने अपने दोस्त प्रदीप यादव को घर बनाने के लिए करीब पांच लाख रुपये कर्ज दिए थे परिजनों के अनुसार जब सुनील ने प्रदीप यादव से अपना पैसा वापस मांगा तो उसने साजिश के तहत खाने में जहर मिलाकर सुनील को खिला दिया आरोप यह भी है कि आरोपी ने सुनील के गले से सोने की चेन भी छीन ली जहर देने के बाद प्रदीप सुनील को उसके घर छोड़कर फरार हो गया घर पहुंचने के बाद सुनील ने खुद अपने परिजनों को बताया कि उसे प्रदीप यादव ने जहर खिलाया है इसके कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
More Stories
लखनऊ16 अक्टूबर 26*डीजीपी राजीव कृष्ण की हाईलेवल क्राइम समीक्षा बैठक
नई दिल्ली 16 अक्टूबर 26*मुग़ल गए, अंग्रेज़ गए… अब बारी है नेहरू-गांधी परिवार के राजनीतिक वर्चस्व और वंशवाद की बेड़ियों से पूरी तरह मुक्त होने की!*
New Delhi 16 October 2026**TODAYS TOP NEWS* from UPAAJTAK news channel