अयोध्या26मई26*गौरियामऊ रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर बंद होने से यात्रियों को हो रही कठिनाइयां
2024 से टिकट वितरण काउंटर किया गया बंद
ट्रेनों का ठहराव जारी
दर्जनो ग्रामीणों ने रेलमंत्री भारत सरकार को सम्बोधित मांग एसडीएम को सौंपा
भेलसर(अयोध्या)रूदौली तहसील क्षेत्र के गौरियामऊ रेलवे स्टेशन से बड़ा मामला सामने आया है जहां 2024 से रेलवे स्टेशन ही बंद कर दिया गया है और ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को दर-दर भटकना पड़ रहा है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।गौरियामऊ रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले क्षेत्र के यात्रियों की इस विकट समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने रेलमंत्री भारत सरकार को सम्बोधित मांग पत्र एसडीएम रूदौली को सौंप कर शीघ्र ही गौरियामऊ रेलवे स्टेशन पर बंद टिकट काउंटर खुलवाए जाने की मांग की है।
मांग पत्र के माध्यम से ग्रामीणों का कहना है कि गौरियामऊ रेलवे स्टेशन कई वर्षों से निर्मित है और ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट काउंटर से टिकट का वितरण किया जाता था और यात्री टिकट लेकर ट्रेन से लखनऊ व फैज़ाबाद आदि जगहों के लिए यात्रा करते थे।लेकिन वर्ष 2024 से गौरियामऊ रेलवे स्टेशन का टिकट बुकिंग व वितरण काउंटर बंद कर दिए जाने से टिकट की बिक्री नहीं हो रही है जबकि गौरियामऊ रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव पूर्वत पहले की तरह जारी है। गौरियामऊ रेलवे स्टेशन से लखनऊ, फैज़ाबाद आदि जगहों के लिए ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्री टिकट काउंटर बंद होने के कारण बिना टिकट ही यात्रा करने को मजबूर हैं जो अपराध की श्रेणी में आता है।क्षेत्र के ग्रामीणों ने इस विकट समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव और अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद से लेकर लखनऊ डीआरएम तक कई बार लिखित शिकायती पत्र देकर टिकट काउंटर खुलवाने की मांग की लेकिन समस्या अभी तक ज्यों की त्यों बनी हुई है।इस समय यहां की यह स्थित है की रेलवे विभाग ने जबरदस्ती मार्ग को जेसीबी से खोद कर बाधित कर दिया है और अकारण रास्ते को ही बंद कर दिया है। जिससे क्षेत्र के सैकड़ों यात्रियों को आने जाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पार करने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।गांव के लोगों ने कहा कि अकारण रेलवे स्टेशन की सुविधाएं बंद कर देने से आसपास के सैकड़ों गांवों के यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रोज कमाने-खाने वाले मजदूर, छात्र, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों की इस विकट समस्या को लेकर क्षेत्र के पवन राजपूत,
अमलेश वर्मा, नितेश सिंह,अच्छेलाल प्रजापती, शिव नारायन चौहान, ब्रिज किशोर पांडेय व राम कैलाश वर्मा सहित दर्जनों ग्रामीणों ने गौरियामऊ रेलवे स्टेशन पर पूर्व वर्षो की तरह रेल यात्रियों की सुविधा के लिए बंद टिकट काउंटर सहित अन्य सुविधाओं को शीघ्र बहाल किए जाने की मांग करते हुए रेलमंत्री भरत सरकार को सम्बोधित मांगपत्र एसडीएम रुदौली सन्तोष कुमार सौंपा।एस डी एम संतोष कुमार ने बताया कि मांगपत्र उचित माध्यम से भेजा जा रहा है।

More Stories
पूर्णिया बिहार26मई26* बकरीद पर अमन का पैगाम: ईद उल अजहा सौहार्द से मनाने का संकल्प*
भागलपुर 26मई26*पुलिस कि बड़ी सफलता सुलतानगंज थाना अंतर्गत मिनी गन फैक्ट्री का उद्भदन,
भागलपुर26मई26*गंगा दशहरा को लेकर अजगैविनाथ धाम के उत्तरवाहिनी गंगा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी*