पंजाब29जनवरी*आम पार्टी के उम्मीदवार दीपक कम्बोज ने भरा नामांकन, धर्मपत्नी परमजीत कम्बोज बनी कवरिंग कैंडिटेट
अबोहर, 29 जनवरी (शर्मा): पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवार अपना नामांकन जमा करवा रहे हैं। आज आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दीपक कम्बोज ने अबोहर से नामांकन भरा। उनके कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर उनकी धर्मपत्नी ने नामांकन फार्म भरा। इस अवसर पर उनके साथ एडवोकेट प्रेम कुमार, अनीश बिश्रोई व पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। दीप कम्बोज ने पत्रकारों से बातचीत करते कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में सरकार बनायेगी। सरकार बनते ही लोगों से किये गये वायदों को पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में दिल्ली मॉडल लागू कर अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जायेंगी।
फोटो:2, नामांकन भरते दीप कम्बोज व पत्रकारों से बात करते दीप कम्बोज
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रोहतास28जुलाई26*रोहतास पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 बाइक बरामद, 3 गिरफ्तार*
नई दिल्ली28जुलाई26* दिल्ली PWD के AE को CBI ने रिश्वत में दबोचा, ₹46.75 लाख नकद बरामद दो अन्य भी गिरफ्तार_*
नई दिल्ली28 जुलाई26*संसद मार्च में कैसे पहुंचे 2873 अपराधी? दिल्ली पुलिस महसंघ ने उठाए सवाल