राजनांदगांव23मई26*क्रेस्ट कंपनी जोरातराई राजनांदगाव के मजदूरों की मांगो के संबंध में तीसरी बैठक हुई
राजनांदगांव*क्रेस्ट कंपनी जोरातराई राजनांदगाव के मजदूरों की मांगो के संबंध में तीसरी बैठक श्रम विभाग राजनांदगांव कार्यालय में दिनांक 22. 05. 2026 को हुई श्रम पदाधिकारी उज्ज्वल भोई की मध्यस्थता में हुई बैठक में मैनेजमेंट की ओर से क्रांति ऋषि तथा विनोद कुमार व यूनियन की ओर से छ. मु. मो. के अध्यक्ष भीमराव बागड़े, शिशुपाल साहू आदि श्रमिक प्रतिनिधिगण उपस्थित हुए बैठक में मैनेजमेंट द्वारा बैलेंस शीट/ रिटर्न प्रस्तुत करने से इंकार किया गया तथा समझौता करने से इंकार किया गया जबकि 600 मजदूरो में से 92 मजदूरों का वर्गीकरण किया गया बाकी मजदूरों का वर्गीकरण नहीं किया गया जिन मजदूरों का वर्गीकरण नहीं किया गया, उन मजदूरों को कुशल, अर्धकुशल श्रेणी अनुसार 1300 रूपये,1500 रुपये किसी को 2000 रूपये प्रतिमाह कम भुगतान किया जा रहा है, बैलेंस शीट के अनुसार बोनस का भुगतान नहीं किया गया इसलिए, यूनियन द्वारा श्रम पदाधिकारी से निवेदन किया गया कि श्रम विभाग द्वारा जांच की गई उक्त जांच रिपोर्ट के अनुसार वर्गीकरण करने मैनेजमेंट को निर्देशित किया जाए, उसकी सूचना जिला प्रशासन के अलावा यूनियन को भी दिया जाए.
पिछले 10 दिनों से कंपनी के अंदर करीब 200 से अधिक श्रमिक तथा 300 से अधिक श्रमिक अपने परिवारों के साथ कंपनी के बाहर दिन-रात बैठे हुए हैं श्रमिकों द्वारा अपने लिए भोजन की व्यवस्था धरना स्थल पर ही की गई है जिसमें अनेक जनप्रतिनिधिगण धरना को समर्थन दे रहे हैं तथा चावल और पैसा भी दे रहे हैं, व मोर्चा से जुड़े दीगर कंपनियों के मजदूरों द्वारा धरना में समर्थन के साथ-साथ चावल और पैसा दे रहे हैं.
मोर्चा के अध्यक्ष भीमराव बागड़े ने बतलाया कि मैनेजमेंट मजदूरों से मारपीट करवाने दो नंबर गेट से बाहरी 17 लोगों को शराब पिलाकर लाया था उसकी सूचना पुलिस को दी गई सोमनी पुलिस द्वारा उन लोगों का फोटो लेकर उनके बयान लेकर वापस भेजा गया ऐसी परिस्थिति के बावजूद जिला प्रशासन मुक दर्शक बना हुआ है, कोई अप्रिय घटना होने का इंतजार कर रहा है.
उन्होंने जिला प्रशासन से निवेदन किया कि जिला प्रशासन के एडीएम, एडिशनल एसपी व श्रम विभाग की मध्यस्थता में बैठक कराई जाकर समस्या का निराकरण कराया जावे.
धरना स्थल पर हुई सभा को भीमराव बागड़े के अलावा शिशुपाल साहू, भोजराम साहू, डोमार साहू ने संबोधित किया तथा सभा का संचालन मोर्चा के संगठन मंत्री तुलसी देवदास व महामंत्री पुनाराम साहू ने किया उक्त जानकारी पुनाराम साहू द्वारा दी गई. मो. 9406011701

More Stories
उत्तर प्रदेश23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*