जालौन/ उत्तर प्रदेश
देवेश कुमार स्वर्णकार/9838642445
जालौन23मई26*दिव्यांग फरियादी को देखते ही कुर्सी छोड़ जमीं पर बैठे अधिकारी
जालौन जिले की जालौन कोतवाली में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस में उस समय भावुक दृश्य देखने को मिला, जब ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही ने एक दिव्यांग फरियादी को देखकर अपनी कुर्सी छोड़ दी और स्वयं जमीन पर बैठकर उसकी समस्या सुनी। वहां मौजूद फरियादी, पुलिसकर्मी और अधिकारी इस मानवीय पहल को देखकर भावुक हो उठे।
सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।
इसी दौरान एक दिव्यांग फरियादी अपनी समस्या लेकर पहुंचा। फरियादी को असहज स्थिति में खड़ा देखकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही तुरंत अपनी कुर्सी से उठे और उसके पास जमीन पर बैठकर पूरी संवेदनशीलता के साथ उसकी बात सुनी। उन्होंने न केवल उसकी समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया बल्कि उसे शिक्षा के महत्व के प्रति भी जागरूक किया।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दिव्यांग युवक से कहा कि शिक्षा ही जीवन बदलने का सबसे बड़ा माध्यम है। उनकी बातों से प्रेरित होकर दिव्यांग फरियादी ने भी स्कूल में प्रवेश लेकर पढ़ाई करने का संकल्प लिया। बताया जा रहा है कि वह जल्द ही विद्यालय में एडमिशन लेकर शिक्षा ग्रहण करेगा।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही की इस संवेदनशील कार्यशैली की क्षेत्र में सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि अधिकारियों का ऐसा मानवीय व्यवहार समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करता है।

More Stories
सहारनपुर ८ जुलाई २६ * देवबंद तहसील: सरकारी भूमि पर बनी 6 मस्जिद-मदरसों को नोटिस, 15 दिन में हटाने के निर्देश
हरदोई8जुलाई26*बाप जहरखुरान,बेटा साइबर शातिर! हरदोई के दाताराम और हर्षित का खेल बेनकाब
लखनऊ8जुलाई26*पश्चिमी यूपी में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट