कोटा23मई26*राजस्थान के कोटा में सिस्टम की लापरवाही ने एक और जान ले ली
कोटा*राजस्थान के कोटा में सिस्टम की लापरवाही ने एक और जान ले ली। झाड़गांव स्कूल से हाल ही में रिटायर हुए प्रिंसिपल रामेश्वर रावल की निर्माणाधीन खुले नाले में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। 60 वर्षीय रामेश्वर रावल रिटायरमेंट पार्टी के बाद बाइक से घर लौट रहे थे, तभी बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में बिना बैरिकेड, बिना लाइट और बिना चेतावनी वाले खुले नाले में गिर गए। रातभर परिवार उन्हें तलाशता रहा और सुबह उनका शव बाइक के नीचे दबा मिला।
खुले नाले, अधूरे निर्माण और प्रशासनिक लापरवाही लगातार लोगों की जान ले रहे हैं, लेकिन व्यवस्था बदलने का नाम नहीं ले रही।
घटना के बाद कोटा डेवलपमेंट अथॉरिटी के तीन इंजीनियरों को सस्पेंड किया गया है। ठेकेदार पर 17 लाख रुपये का जुर्माना लगाकर उसे ब्लैकलिस्ट भी किया गया है।
More Stories
महोबा 14 अक्टूबर 26*नवरात्रि पर्व को लेकर महिला मिशन शक्ति के तहत ADG ज्योति नारायण ने किया कोतवाली का निरीक्षण
वैशाली 14 अक्टूबर 26*राघोपुर नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, पुरानी नाव बदलने के लिए ग्रामीणों ने आवेदन तक दिया था*
भागलपुर 14 अक्टूबर 26*बिहार: भागलपुर के राहुल यादव के प्यार में रूस से भारत पहुंची जूली, झोपड़ी में रहने को भी तैयार*