श्रीगंगानगर23मई26*आईडीपी ने बेघरों के पुनर्वास की माँग की ।*
———————————————————————–
श्रीगंगानगर, राज. 21 मई 2026 । गरीब बेघर सत्याग्रहियों से सरकार और जिला प्रशासन से हुए दर्जनों समझौतों – सहमतियों और बेघर सत्याग्रहियों को उजाड़ने की बजाए पुनर्वास करने के लिए जिला कलेक्टर को दिए अनुसूचित जाति आयोग के निर्देशों की पालना करने की माँग आईडीपी ने यूआईटी एवं जिला कलेक्टर से की है । इस हेतु सर्वे हुए बेघर सत्याग्रहियों का एक प्रतिनिधि मण्डल आज दोपहर बाद यूआईटी के भूमि अवाप्ति अधिकारी मुकुल टाक से मिला और उन्हें पूरी तथ्यात्मक स्थिति से अवगत करवाते हुए ज्ञापन दिया । इस प्रतिनिधि मण्डल में आईडीपी नेता एडवोकेट राजेश भारत, राज्य संयोजक चुन्नी लाल पूनिया, चौधरी राम, शशिबाला, विमला वर्मा, हेमलावती वर्मा, अनारा, ज़िक्रान बानो, किरण देवी, रविन्द्र वर्मा, पार्वती देवी, इंद्रा देवी, करमा खानम, कृष्ण कुमार सहित सत्याग्रही लोग थे ।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
महोबा23मई26*चरखारी के ऐतिहासिक मंगलगढ़ किले में तोप चोरी का प्रयास, एक आरोपी गिरफ्तार
हरदोई23मई26*पिहानी का मशहूर ऐतिहासिक रौजा सदर उर्स मेला कल*
पूर्णिया बिहार 23 मई 26 *जनता दरबार में डीडीसी ने सुनी फरियाद, अफसरों को दिए सख्त निर्देश*