नई दिल्ली22मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
👇
*===============================*
*1* साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिड्स भारत दौरे पर हैं। उन्होंने पीएम मोदी के साथ सेल्फी ली और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। राष्ट्रपति ने राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और मुंबई में एनएसई की घंटी बजाई। यह दौरा दोनों देशों के बीच दोस्ती और सहयोग को और मजबूत करेगा।
*2* त्विषा केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: AIIMS दिल्ली की टीम करेगी दोबारा पोस्टमार्टम, समर्थ की अग्रिम जमानत अर्जी वापस
*3* राज्यसभा की 26 सीटों पर 18 जून को चुनाव, खड़गे-दिग्विजय समेत 24 सांसदों का जून-जुलाई में रिटायरमेंट; 2 सीटों पर उपचुनाव भी
*4* NCERT किताब विवाद-सुप्रीम कोर्ट ने 2 महीने पुराना आदेश बदला, ‘करप्शन इन ज्यूडीशियरी’ चैप्टर लिखने वाले नहीं हटाए जाएंगे, कहा- केंद्र-राज्य फैसला करें
*5* पाकिस्तान-बांग्लादेश सीमा पर ‘स्मार्ट बॉर्डर’ सुरक्षा सिस्टम लागू होगा, ड्रोन, रडार, स्मार्ट कैमरे लगाए जाएंगे, शाह बोले- हर अवैध घुसपैठिए को देश से बाहर निकालेंगे
*6* बंगाल: PM को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को मिल रही हैं जान से मारने की धमकियां, सुरक्षा में लगाई गई पुलिस
*7* नीट-यूजी 2026 के पेपर लीक मामले को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक और इसकी लीपापोती के लिए प्रधानमंत्री मोदी और मंत्री प्रधान को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।
*8* त्विषा केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: AIIMS दिल्ली की टीम करेगी दोबारा पोस्टमार्टम, समर्थ की अग्रिम जमानत अर्जी वापस
*9* नीट का पेपर 5 राज्यों में बिका, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा, राजस्थान दूसरे नंबर पर; CBI पेपर खरीदने वाले पेरेंट्स की लिस्ट बना रही
*10* पंजाब में 105 नगर निगमों, काउंसिल और पंचायत के लिए 26 मई को मतदान होना है। इन चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल नहीं करने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनाैती दी गई थी। अब हाईकोर्ट ने सभी याचिकाएं खारिज कर चुनाव बैलेट पेपर से करवाने का आदेश दिया है।
*11* राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और राज्य चुनाव आयोग को बड़ा झटका देते हुए पंचायत और निकाय चुनाव 31 जुलाई 2026 तक कराने के निर्देश दिए हैं। सरकार और राज्य चुनाव आयोग ने चुनाव दिसंबर तक टालने के लिए प्रार्थना पत्र दायर किया था, लेकिन हाईकोर्ट ने इसे स्वीकार नहीं किया।
*12* ओडिशा के गंजम जिले में शुक्रवार को बस और ऑटो की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। हादसा जिले के पुरुषोत्तमपुर इलाके में हुआ। फिलहाल घायलों का इलाज बरहामपुर के अस्पताल में चल रहा है। जहां उनकी स्थिती गंभीर बनी हुई है।
*13* देशभर में भीषण गर्मी का कहर जारी है। बांदा 48.2°C के साथ सबसे गर्म शहर रहा, जबकि कई राज्यों में तापमान 45°C के पार पहुंच गया। IMD ने दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में हीटवेव, गर्म रातों और उमस भरे मौसम की चेतावनी जारी की है। वहीं अगले तीन से चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के संकेत मिले हैं
*14* होर्मुज में जहाजों से फीस वसूलने की तैयारी में ईरान, ओमान के साथ पेमेंट सिस्टम पर बातचीत जारी, अमेरिका बोला- यह मंजूर नहीं
*15* सेंसेक्स 232 अंक चढ़कर 75,415 पर बंद, निफ्टी भी 65 अंक ऊपर 23,719 पर आया; बैंक और मेटल शेयरों में खरीदारी
*16* IPL में आज हैदराबाद vs बेंगलुरु, RCB जीती तो नंबर वन पोजीशन पक्की; क्वालीफायर-1 के लिए सनराइजर्स को चाहिए बड़ी जीत
*==============================*

More Stories
पूर्णिया बिहार 22 मई 26 *टोले-टोले गए विधायक, शिविर की दी दस्तक*
मथुरा/अयोध्या 22 मई 26*लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की जिला कार्यकारिणी की गई भंग*
पूर्णिया बिहार 22 मई26* खेल से पाठशाला तक: दौगच्छी में SRM मेले ने खोली सीखने की खिड़की