पूर्णिया बिहार 21 मई 26 *पूर्णिया में मनाई गई राजीव गांधी की पुण्यतिथि, कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णियां बिहार। जिला कांग्रेस कार्यालय में आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सभी ने उनके विचारों और देश के विकास में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया।
*✦ आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी ✦*
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को आधुनिकता की राह दिखाई। देश में सूचना तकनीक और दूरसंचार क्रांति उन्हीं की देन है। पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर गांवों तक लोकतंत्र पहुंचाया। 18 साल के युवाओं को वोट का अधिकार देकर देश की राजनीति में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की। शिक्षा के क्षेत्र में नवोदय विद्यालय की शुरुआत कर गांव के बच्चों को बेहतर शिक्षा का मौका दिया। नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी का सपना 21वीं सदी का मजबूत, आधुनिक और आत्मनिर्भर भारत बनाने का था।
*✦ ये नेता रहे मौजूद ✦*
इस मौके पर जिला अध्यक्ष शहरी कुमार आदित्य और जिला अध्यक्ष ग्रामीण अफरोज खान मौजूद रहे। इनके साथ जवाहर किशोर उर्फ रिंकू यादव, गौतम वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता जय वर्धन सिंह, दिनकर स्नेही, रविन्द्र सिंह, अखिलेश कुमार, मोहन झा, मनोज राम, सुधीर झा, रघुनंदन साह, प्रियांशु जी और अरमान जी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने राजीव गांधी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

More Stories
कौशाम्बी21मई26*आधी रात को प्रेमिका से रासलीला रचाने पहुंचे युवक की जमकर हुई कुटाई*
*भागलपुर बिहार 21/05/26*विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज निर्माण कार्य में आई तेजी*
कौशाम्बी21मई26*फरियादियों की समस्याओं को एसपी ने सुना एवं समाधान हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश*