पंजाब28जनवरी*बल्लुआना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस महिला उम्मीदवार राजिन्द्र कौर ने नामांकन पत्र भरा
अबोहर 28 जनवरी (शर्मा): बल्लुआना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस महिला उम्मीदवार राजिन्द्र कौर पत्नी सुरजीत सिंह राजपुरा ने अपने वकील जयदयाल कांटीवाल , राजिन्द्र कुमार व मुंशी हनुमान के साथ अपना नामांकन पत्र विक्रमजीत सिंह शेरगिल की उपस्थिति में भरा। उन्होने कहा कि पहली बार बल्लुआना क्षेत्र से कांग्रेस ने महिला उम्मीदवार को टिकट दी है। वह दिन रात करके बल्लुआना क्षेत्र की काया पलट देगी। क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई जायेगी उन्होने लोगों से अपील की है कि उन्हें वोट देकर जीत दिलायें। उन्होने बताया कि कांग्रेस कार्यकाल में बिजली के बिल माफ किये हैं और बिजली के रेट कम किये हैं। उन्होने महिलाओं के लिये पैंशन 500 से 1500 रूपयेकी है और लडकियोंके लिये शगुन स्कीम बढाई है। इस अवसर पर डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह व सदर थाना प्रभारी इन्द्रजीत कौर व पुलिस पार्टी उपस्थित थे।
फोटो नं 2, राजिन्द्र कौर नामांकन पत्र भरती
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
भागलपुर 22 अक्टूबर 26*मां जगदंबा (दुर्गा माता) की नाम आंखों से दी गई विदाई
सुल्तानपुर 22 अक्टूबर 26*भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा पांडेय की स्कार्पियों ने दो कांस्टेबल को मारी टक्कर
कानपुर22 अक्टूबर 26*नकली और एक्सपायरी सीमेंट सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा, पुलिस की लापरवाही पर कोर्ट नाराज।