महोबा 20मई26*चरखारी पुलिस की बड़ी कामयाबी: अवैध तमंचा-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
चरखारी से सादिक इस्लाम की रिपोर्ट
महोबा/चरखारी, 20 मई 2026:
पुलिस अधीक्षक महोबा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत चरखारी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
चरखारी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बसवारी, हमीरपुर निवासी दीपेन्द्र उर्फ दीपू राजपूत को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक देशी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ
पूछताछ में आरोपी कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपेन्द्र के खिलाफ थाना चरखारी में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक महोबा ने बताया कि जिले में अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जनता से भी अपील है कि संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *पूर्णिया विश्वविद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर
मथुरा 25 अगस्त 26*थाना बलदेव पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।*
कौशाम्बी25अगस्त26*28वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई आयोजित,*