May 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 20 मई 26*थाना मगोर्रा पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग वांछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*

मथुरा 20 मई 26*थाना मगोर्रा पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग वांछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*

मथुरा 20 मई 26*थाना मगोर्रा पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग वांछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*

मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक

*मथुरा* थाना मगोर्रा पुलिस टीम द्वारा आज दिनाँक 20/05/2026 को समय करीब 01.35 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर दहेज हत्या के अभियोग मु0अ0सं0 132/2026 धारा 80(2)/85/115(2) बीएनएस व ¾ दहेज प्रतिशेध अधिनियम में वांछित 01 अभियुक्त जितेन्द्र सिंह पुत्र लालाराम निवासी ग्राम भुण्डान थाना मगोर्रा जनपद मथुरा उम्र करीब 28 वर्ष को सौंख-मथुरा रोड पर मल्हू को जाने वाले रास्ते पर से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध थाना मगोर्रा पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*संक्षिप्त विवरण* – दिनांक 30/4/26 को थाना मगोर्रा पर वादी मुकदमा द्वारा अपनी पुत्री को दहेज के लिए उत्पीडन करने ,मारपीट करने ,जिससे तंग होकर वादी की पुत्री ने फांसी लगा लेने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 132/2026 धारा 80(2)/85/115(2) बीएनएस व ¾ दहेज प्रतिशेध अधिनियम वनाम जितेन्द्र सिह (पति) आदि 07 अभियुक्तगण के विरुद्ध पंजीकृत कराया था ।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पताः-*
जितेन्द्र सिंह पुत्र लालाराम निवासी ग्राम भुण्डान थाना मगोर्रा जनपद मथुरा उम्र करीब 28 वर्ष ।
*गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-*
सौंख-मथुरा रोड पर मल्हू को जाने वाले रास्ते से, दिनाँक 20/05/2026 को समय करीब 01.35 बजे ।
*आपराधिक इतिहासः*
मु0अ0सं0 132/2026 धारा 80(2)/85/115(2) बीएनएस व ¾ दहेज प्रतिशेध अधिनियम थाना मगोर्रा मथुरा
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1-थानाध्यक्ष हरीश चौधरी थाना मगोर्रा मथुरा ।
2-उ0नि0 प्रशान्त शर्मा थाना मगोर्रा मथुरा ।
3-का01581 नवीन कुमार थाना मगोर्रा मथुरा ।
4-रि0का0 प्रशान्त कुमार थाना मगोर्रा मथुरा ।