May 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

हरदोई19मई26* सीप तस्करों पर वन विभाग का शिकंजा, पिकअप वाहन सीज

हरदोई19मई26* सीप तस्करों पर वन विभाग का शिकंजा, पिकअप वाहन सीज

हरदोई19मई26* सीप तस्करों पर वन विभाग का शिकंजा, पिकअप वाहन सीज

हरदोई जिले के सांडी क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध रूप से सीप निकालने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप डाला वाहन को सीप समेत पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद इलाके में सीप तस्करों में हड़कंप मच गया। वन विभाग ने वाहन को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार सांडी थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव के पास नदी किनारे रात के समय कुछ लोग अवैध तरीके से नदी से सीप निकालने का काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि सीप को पिकअप डाला वाहन में भरकर बाहर ले जाने की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच वन विभाग को इसकी गुप्त सूचना मिल गई।

*मौके से भागने में सफल रहे तस्कर*

सूचना मिलते ही हरपालपुर रेंज की वन विभाग टीम सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। टीम को देखकर मौके पर मौजूद लोग भागने लगे, लेकिन वन विभाग ने वाहन को पकड़ लिया। वाहन में बड़ी मात्रा में सीप भरी मिली, जिसे विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया। बाद में वाहन को सीज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।हरपालपुर रेंजर प्रत्यूष श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध रूप से सीप निकाले जाने की सूचना मिलने पर टीम ने तुरंत कार्रवाई की। मौके से एक पिकअप डाला वाहन बरामद हुआ है, जिसमें सीप लदी हुई थी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और इसमें शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नदी क्षेत्रों में अवैध खनन और जलीय जीवों से जुड़े संसाधनों की तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। विभाग ने साफ किया है कि प्राकृतिक संसाधनों का अवैध दोहन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

Taza Khabar