कौशाम्बी19मई26*भवंस मेहता विद्याश्रम के वरिष्ठ शिक्षक राकेश कुमार सिंह का निधन*
*भरवारी कौशांबी* भवंस मेहता विद्याश्रम,भरवारी के वरिष्ठ शिक्षक श्री राकेश कुमार सिंह (कंप्यूटर सर) का दिनांक 19 मई 2026 को असमय निधन हो गया।श्री सिंह ने जुलाई 2002 में विद्यालय में बतौर कंप्यूटर टीचर अपनी सेवाएं प्रारंभ की थीं। अपने सरल स्वभाव, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षण शैली के कारण वे विद्यार्थियों एवं सहकर्मियों के बीच अत्यंत प्रिय थे। उनका यह आकस्मिक निधन विद्यालय परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।विद्यालय की मैनेजमेंट कमेटी के समस्त सदस्यों तथा पूरे विद्याश्रम परिवार की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।विद्यालय के निदेशक श्री संदीप सक्सेना तथा प्रधानाचार्य श्री बलैया गंगाराबोइना ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री राकेश कुमार सिंह का निधन विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत क्षति है। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

More Stories
देहरादून19मई26*उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खंडूरी का निधन
लखनऊ19मई26*मऊ बाजार में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा जारी, 21 मई को होगा समापन
लखनऊ19मई26*गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही खिल उठे बच्चों के चेहरे, बैग हवा में उछालकर जताई खुशी