अयोध्या18मई26*पतंजलि योगपीठ हरिद्वार द्वारा किया गया सम्मानित
भेलसर(अयोध्या)पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसका समापन अयोध्या मंडल के उतेलवा अमेठी जिले के सदभावना मंडप में संपन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के पूर्वी राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी जी द्वारा अयोध्या जिले में उत्कृष्ट कार्य हेतु भारत स्वाभिमान रुदौली के प्रभारी पवन कुमार शर्मा को सम्मानित कर बताया की 25 दिवसीय योग शिविर में योगाभ्यास प्राणायाम आयुर्वेद और भारतीय संस्कृति की शिक्षा दी गई यह प्रशिक्षण शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है जिससे लोगों को स्वस्थ रहने के लिए करना चाहिए। शिविर में रुदौली के सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिवकुमार योगी, राममिलन योगी, अशोक योगी व वंदना योगी को सहयोग शिक्षक का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।इस अवसर पर भारतीय शिक्षा बोर्ड के राज्य प्रभारी बृजमोहन योगी अयोध्या, मंडल प्रभारी अरुण योगी, सुरेंद्रनाथ नरेंद्र सिंह, इंजीनियर संजय सिंह, राघवेंद्र, उपमा, सरोज, प्रमोद कुमार, श्री राम, क्रांतिकारी सुरेश उपाध्याय मनमोहन आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

More Stories
रीवा३ जुलाई २०२६ * सीधी हाईवे मुआवजा विवाद ने गरमाई सियासत, न्याय की मांग लेकर विधायक-सांसद की चौखट पर पहुंचे सैकड़ों किसान
पूर्णिया बिहार 3 जुलाई 26 मरंगा में नाबालिग से हैवानियत, 24 घंटे में दो आरोपी सलाखों के पीछे
कारगिल युद्ध विजय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित माँ भारती के अमर सपूत #कैप्टन_मनोज_पाण्डेय जी की #२७वीं_पुण्यतिथि(बलिदान दिवस) पर सादर नमन🙏व भावपूर्ण श्रद्धांजलि💐💐।