अयोध्या18मई26*दो ग्राम पंचायत में शत्रु संपत्ति की नीलामी 25 मई को
तहसील क्षेत्र के कुढ़ा सादात व नेवरा में स्थित है शत्रु संपत्ति
भेलसर(अयोध्या)रुदौली तहसील क्षेत्र के दो ग्राम पंचायत में शत्रु संपत्ति की नीलामी 25 मई को की जाएगी यह जानकारी अभिरक्षक कार्यालय के पर्यवेक्षक विद्यासागर सिंह कुशवाहा ने तहसील सभागार में पत्रकारों को दी।
श्री कुशवाहा ने बताया कि ग्राम पंचायत नेवरा व कुढ़ा सादात में 25 मई को तहसील परिसर के रजिस्ट्रार कानूनगो के कार्यालय में कास्टोडियन ऑफ एनिमी प्रापर्टी भारत सरकार शाखा लखनऊ के प्रयवेक्षक कैप्टन विद्यासागर सिंह कुशवाहा व तहसीलदार विजय गुप्ता के साथ बैठक कर शत्रु संपत्ति की नीलामी के बारे में जानकारी दी। नीलामी 25 मई को होगी। तत्पश्चात विधिक व कानूनी प्रक्रिया के तहत शत्रु संपत्तियां गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा खाली कराई जाएगी। शत्रु संपत्तियों की नीलामी आगामी 25 मई को सुबह 11 से 4 तक संपन्न होगी।साथ ही बताया कि गांव का कोई भी नागरिक ऑनलाइन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।प्रदेश भर में अभियान चलाया जा रहा है।कूट रचित दस्तावेजों के सहारे बरसों से शत्रु संपत्तियों पर काबिज नागरिकों पर बड़ी कार्यवाही होगी। क्षेत्र के अलावा जिले भर में कई शत्रु संपत्तियों पर विभाग की नजर तहसील सभागार में दर्जनों नागरिकों के समक्ष संपत्ति से संबंधित संपत्तियों का ब्योरा लखनऊ पीलीभीत एटा अयोध्या मुजफ्फरनगर सुल्तानपुर बांदा बिजनौर बाराबंकी कौशांबी एवं मुरादाबाद जिलों में स्थित 55 शत्रु संपत्तियों की ऑनलाइन नीलामी की जाएंगी।

More Stories
भागलपुर19अगस्त26*तिलकामांझी थानान्तर्गत आभूषण चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को 36 घंटों के अंदर किया गया गिरफ्तार,
अलीगढ़19अगस्त26* अतरौली में मोबाइल ब्लास्ट से हड़कंप, फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय झुलसा
नई दिल्ली18अगस्त26*माता-पिता की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला