लखनऊ17मई26* उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ट्वीट _प्रिय अधिवक्तागण,*
लखनऊ में वकीलों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किये बिना उनके चैंबर तोड़ना और विद्वान अधिवक्ताओं के ऊपर लाठीचार्ज करना घोर आपत्तिजनक और घोर निंदनीय है।
अधिवक्ता ही जब अन्याय का शिकार होंगे तो आम नागरिक को न्याय कैसे मिलेगा?
भाजपा में शामिल हो रहे भ्रष्टाचारियों को छोड़कर सब कुछ अवैध ही है क्या? अब उप्र के वकील मिलकर भाजपाइयों और उनके अन-रजिस्टर्ड संगी-साथियों के घर, दुकानों, कार्यालयों व प्रतिष्ठानों के नक्शे निकलवाकर उनके वैध-अवैध होने का प्रमाण ढूँढेंगे और अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण के लिए याचिका दाख़िल करेंगे।
जिन अधिवक्ताओं ने आज़ादी की लड़ाई में दुनिया की सबसे बड़ी औपनिवेशिक ताक़त को हराकर भगा दिया था, वो उस औपनिवेशिक ताक़त के मुख़बिरों से क्या डरेंगे। अधिवक्ताओं की एकता और एकजुटता इन भ्रष्ट भाजपाइयों को भी हराएगी और हमेशा के लिए हटाएगी।
हम अपील करते हैं कि लाठीचार्ज में घायल हुए वकीलों का निशुल्क उपचार कराया जाए एवं उनके काम की क्षति के लिए मुआवज़ा भी दिया जाए।
*अधिवक्ता कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!*
*आपका*
*अखिलेश*
More Stories
बिल्हौर कानपुर31 अक्टूबर 26*क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने की मुलाकात मुख्यमंत्री से
लखनऊ 31 अक्टूबर 26*एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 222 का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन*
कौशाम्बी 31 अक्टूबर 26*चायल तहसील प्रांगण में जय जवान जय किसान मंच ने मनाई सरदार पटेल की जयंती*