May 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा16मई26* ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग पर पुलिस प्रबंधन के सम्बन्ध में*

मथुरा16मई26* ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग पर पुलिस प्रबंधन के सम्बन्ध में*

मथुरा से लवकुश शर्मा की रिपोर्ट यूपीआजतक

मथुरा16मई26* ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग पर पुलिस प्रबंधन के सम्बन्ध में*

मथुरा*दिनांक 17.05.2026 से 17.06.2026 तक ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा होना प्रस्तावित है । ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग की जनपद मथुरा में कुल दूरी 42 कोस 126 कि0मी0 है । परिक्रमा मार्ग जनपद अलीगढ़ ग्राम जैदपुरा से होते हुये जनपद मथुरा ग्राम मानागढ़ी थाना नौहझील(20 कि0मी0) से होते हुये थानाक्षेत्र सुरीर(15 कि0मी0), मांट(14 कि0मी0), राया(10कि0मी0), महावन(19 कि0मी0), बल्देव(11 कि0मी0), सदर बाजार(01 किमी0), रिफाइनरी(03 कि0मी0), हाइवे(09 कि0मी0), मगोर्रा(22 कि0मी0) ग्राम कोंथरा के पास निर्माणाधीन गेट से राजस्थान से होते हुये पुनः जनपद मथुरा के थानाक्षेत्र कोसीकलां(03 कि0मी0) ग्राम गढ़ी बरवारी से होते हुये हरियाणा राज्य में प्रवेश करती है। ब्रज चौरासी कोस में श्रृद्धालुओं की शान्ति/सुरक्षा व्यवस्था हेतु प्रत्येक क्षेत्राधिकारी सर्किल को 01-जोन एवं थानाक्षेत्र को 01 सेक्टर बनाकर सम्पूर्ण परिक्रमा मार्ग को जोन-05, सेक्टर-11 में विभाजित कर पुलिस बल का व्यवस्थापन (दिन/रात्रि ड्यूटी) किया गया है जिसमें जोन प्रभारी क्षेत्राधिकारी व सेक्टर प्रभारी निरीक्षक/उ0नि0 स्तर के अधिकारी का बनाया गया है। उक्त परिक्रमा मार्ग में जोनल मजिस्ट्रेट-05, सेक्टर मजिस्ट्रेट-11 की ड्यूटी लगायी गयी है। सम्पूर्ण परिक्रमा मार्ग में क्षेत्राधिकारी-05, निरीक्षक-06, उ0नि0-61, म0उ0नि0-02 है0का0/का0- 84, 24 पीआरवी वाहनों की ड्यूटी लगायी गयी है। श्रृद्धालुओं को प्राथमिक स्वास्थ्य उपचार प्रदान करने हेतु परिक्रमा मार्ग में 08 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से डाक्टर की एक-एक टीम लगायी गयी है। उक्त परिक्रमा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मथुरा द्वारा आज दिनांक 16.05.2026 समय 14.00 बजे वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को ड्यूटी सम्बन्धी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
अधिक मास गोवर्धन गिर्राज जी परिक्रमा दिनांक 17.05.2026 से 17.06.2026 तक कस्बा गोवर्धन में लगायी जायेगी। गोवर्धन गिर्राज जी महाराज परिक्रमा मार्ग की कुल दूरी 21 कि0मी0 है। श्रृद्धालुओं की भीड़ को दृष्टिगत रखते हुये सम्पूर्ण कस्बा गोवर्धन को सुपर जोन-01, जोन-03, सेक्टर-06 विभाजित कर पुलिस बल का व्यवस्थापन (दिन/रात्रि ड्यूटी) किया गया है। जिसमें सुपर जोन प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक, जोन प्रभारी- निरीक्षक, सेक्टर प्रभारी- उ0नि0 स्तर के अधिकारी को बनाया गया है। सुपर जोनल मजिस्ट्रेट-01, जोनल मजिस्ट्रेट-03, सेक्टर मजिस्ट्रेट-06 की भी ड्यूटी लगायी गयी है। सम्पूर्ण परिक्रमा मार्ग/कस्बा गोवर्धन में पुलिस उपाधीक्षक-03, निरीक्षक-07,म0उ0नि0-04, उ0नि0-38, है0का0/का0-201, म0का0-10, उ0नि0 यातायात-14, है0का0/का0-54 की ड्यूटी लगायी गयी है। श्रृद्धालुओं को प्राथमिक स्वास्थ्य उपचार प्रदान करने हेतु परिक्रमा मार्ग कस्बा गोवर्धन में 06 स्थानों पर डाक्टर की टीम लगायी गयी है। अधिक मास गोवर्धन गिर्राज परिक्रमा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु सुरेश चंद्र रावत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मथुरा द्वारा आज दिनांक 16.05.2026 समय 17.00 बजे राधेश्याम गेस्ट हाउस कस्बा गोवर्धन में ब्रीफिंग कर ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को ड्यूटी सम्बन्धी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

Taza Khabar