कानपुर नगर 16 मई 2026 *मिशन शक्ति प्रभारी महिला दरोगा ने लापता मासूम को परिजनों से मिलाया*
महेंद्र सिंह यादव यूपीआजतक कानपुर नगर की रिपोर्ट
कानपुर नगर*थाना पनकी क्षेत्र के रतनपुर चौकी अंतर्गत काशीराम कॉलोनी से वाजिदपुर बुलंदशहर का रहने वाला मासूम बच्चा लापता हो गया रतनपुर इलाके में मासूम बच्चा लावारिस हालत में मिला। बच्चा अपना नाम शिवा उम्र वर्ष बता रहा है। लोगों की सूचना पर पुलिस ने बच्चे को संरक्षण में लेकर परिजनों की तलाश शुरू कर दी है।
*क्या है मामला*
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्चा 15 मई 2026 को अपने बाबा शेर सिंह के साथ ट्रेन से कानपुर के पनकी स्थित काशीराम कॉलोनी पनकी मेंआया था इस दौरान वह अपने बाबा से बिछड़ गया। बच्चे ने अपने पिता का नाम तेजवीर और माता का नाम सर्वेश बताया है। वह अपने घर का पूरा पता नहीं बता पा रहा है, सिर्फ बाजिदपुर का नाम ले रहा था । बच्चा काफी घबराया हुआ था और सही जानकारी देने में असमर्थ है। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने थाना पनकी तक पहुंचाया जहां थाने में तैनात मिशन शक्ति महिला प्रभारी सुरभि यादव व सहयोगी दरोगा आशुतोष ने ने बच्चे को अपने संरक्षण में ले लिया है और उसकी देखभाल कर बच्चे को परिजनों से मिलने का प्रयास कर क्षेत्र के बी , सी, ब्लॉक स्वराज नगर, गंगागंज , सुंदर नगर, रतनपुर गांव, पनकी पावर हाउस सहित अन्य जगहों पर पहुंच कर जानकारी हासिल की गई साथ ही उसकी फोटो क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, एवं व्यापारियों, दुकानदारों के ग्रुप में भेज कर थाना पनकी के सीयूजी नंबर 94 5440 37 44 पर सूचना देकर परिजनों तक सूचना पहुंचाने का अनुरोध किया गया
पनकी पुलिस की तत्परता ने मासूम बच्चे को परिजनों से शीघ्र मिलाने पर बाबा के द्वारा मानवता की मिसाल को धन्यवाद दिया गया और उनके कार्य की सराहना की गई

More Stories
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया ।*
मथुरा 19 अगस्त 26OPERATION CONVICTION* *थाना- राया*
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।*