लखनऊ16मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- आंधी-तूफान से जनहानि, पशुहानि व मकान क्षति, CM योगी के निर्देश पर मुआवजा वितरित, 127 मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये दिए गए, 352 क्षतिग्रस्त मकानों को मुआवजा, सभी पीड़ितों को DM ने सौंपी राशि, 158 पशुहानि पर भी मुआवजा, आपदा में सरकार साथ खड़ी- CM, किसानों-पशुपालकों के साथ सरकार- CM
➡लखनऊ- LDA की OTS योजना से आवंटियों को राहत, 573 आवंटियों ने आवेदन किया, दंड ब्याज में छूट से 31.18 करोड़ की डिमांड, 2.36 करोड़ की देनदारी कम हुई, LDA वीसी ने सफल आवंटियों को सम्मानित किया, योजना 17 जुलाई तक चलेगी
➡लखनऊ- रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों पर UP पुलिस सख्त, ADG लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश का निर्देश, वर्दी में आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट करने पर कार्रवाई, सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 के तहत एक्शन
➡लखनऊ- तालाब में डूबने से 13 वर्षीय छात्र की मौत, दोस्तों संग नहाने गया था जितेंद्र कुमार, पुलिस ने जांच शुरू की, SGPGI क्षेत्र के सभाखेड़ा कल्ली पश्चिम की घटना
➡लखनऊ- अनुदेशक सम्मान समारोह में शामिल होंगे CM योगी, लोकभवन में शाम 4 बजे कार्यक्रम, डिप्टी CM केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक रहेंगे मौजूद, CM चेक का वितरण भी करेंगे
➡लखनऊ- LDA का अवैध निर्माण प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, इंदिरा नगर, मोहनलालगंज और गोसाईंगंज में कार्रवाई, ग्राम रसूलपुर सादात में 6 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, मोहनलालगंज के खुजौली में अवैध भवन निर्माण तोड़ा, नगराम रोड पर बिना मानचित्र स्वीकृति बना था निर्माण, गोसाईंगंज के सोनई कजेहरा में भी अवैध निर्माण ध्वस्त
➡सीतापुर- प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की पिटाई, पति और रिश्तेदारों ने डंडों से हमला किया, प्रेमिका को भी पीटा गया, दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, इलाज के दौरान प्रेमी की मौत, प्रेमिका के सिर में गंभीर चोट, कई आरोपी हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी, हरगांव थाना क्षेत्र का मामला
➡आजमगढ़- सब्जी खाने से फूड प्वाइजनिंग, एक ही परिवार के 5 लोग बीमार, CHC जीयनपुर में भर्ती, हालत गंभीर होने पर रेफर, कुमारी देवी और अमन कुमार ICU में भर्ती, खाद्य विभाग जांच में जुटा, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡संभल- सास ने दामाद की पिटाई की, दामाद ने फांसी लगाकर सुसाइड किया, पति-पत्नी में विवाद हुआ था, मायके पक्ष के लोग पहुंचे थे, पुलिस जांच में जुटी, बहजोई कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡फर्रुखाबाद- छात्र को हेड बॉय की शिकायत पड़ी महंगी, छात्र ने प्रिंसिपल से की थी शिकायत, हेड बॉय ने साथियों संग बेल्ट से पीटा, छात्र के शरीर पर गंभीर चोटें, रास्ते में घेरकर की पिटाई, कोतवाली कायमगंज क्षेत्र का मामला
➡आगरा- करोड़ों की जमीन डील में विवाद, कारोबारी विकास जैन ने कोर्ट में केस दर्ज कराया, गौरव-राहुल पाराशर और सिद्धार्थ पाराशर पर केस, जमीन बेचकर दोबारा सौदा करने का आरोप, धोखाधड़ी और धमकी के आरोप, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज, लेनदेन के दस्तावेज पेश, हरिपर्वत थाना क्षेत्र का मामला
➡गोरखपुर- CM योगी ने डिजिटल स्वगणना प्रपत्र भरा, गोरखनाथ मंदिर आवास पर प्रक्रिया पूरी, 21 मई तक सहभागिता की अपील, ‘हमारी जनगणना-हमारा विकास’ अभियान, 7 मई से शुरू हुआ स्वगणना अभियान
➡सहारनपुर- हाक्कम शाह कॉलोनी में हंगामा, पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप, महबूब खान ने SSP से न्याय की गुहार, बच्चों के खेलने को लेकर विवाद, गर्भवती बहू की हालत बिगड़ने का आरोप
➡कानपुर- शादी के दूसरे दिन दूल्हे ने सुसाइड किया, बारात लौटने के बाद घर में मातम, रात में घर से निकला था, सुबह पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सजेती थाना क्षेत्र का मामला
➡चंदौली- वायरल वीडियो से हड़कंप, दबंगई के कई मामले सामने, पहले वीडियो में कपड़े उतरवाकर पिटाई, आरोपी पिस्टल से धमकाता दिखा, आरोपी आशु सिंह की पहचान, वीडियो पुराना बताया गया, दूसरे वीडियो में ऑटो चालक की पिटाई, कार्रवाई की मांग, जांच के बाद सख्त कार्रवाई होगी, बबुरी थाना क्षेत्र का मामला
➡गोरखपुर- CM योगी ने संस्था प्रमुखों संग बैठक की, महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के साथ समीक्षा, वैश्विक चुनौतियों के प्रति जागरूकता की अपील, ईंधन संरक्षण पर जोर, विद्यार्थियों के जरिए जागरूकता अभियान, संस्थाओं को परिवर्तन का वाहक बनाने की बात, शिक्षकों-कर्मचारियों के प्रशिक्षण पर जोर
➡हरदोई- भाकियू भानू गुट जिलाध्यक्ष का आरोप, जितेंद्र सिंह ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पर आरोप लगाए, रंगदारी और धमकी का मामला, धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज
➡शाहजहांपुर- अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, पुलिस शिनाख्त में जुटी, सिंधौली क्षेत्र का मामला
➡बुलंदशहर- RSS कार्यालय के पास संदिग्ध कार मिली, कार में युवक-युवती सवार थे, शीशा खुलवाने पर चालक भागा, लोग बाल-बाल बचे, वीडियो वायरल, खुर्जा कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡कानपुर- 2390 मिलियन यूनिट स्वच्छ बिजली उत्पादन, 19.60 लाख टन कार्बन उत्सर्जन में कमी, 1203 एकड़ में सोलर प्रोजेक्ट, 4 फीडरों को सप्लाई, 9.82 लाख सोलर पैनल वाला NTPC प्लांट, ग्रीन एनर्जी का बड़ा केंद्र, बिल्हौर क्षेत्र का मामला
➡प्रयागराज- रील बनाते समय हादसा, टोंस नदी में 4 युवक डूबे, 3 की मौत, 1 को बचाया गया, ग्रामीणों-मछुआरों ने चलाया रेस्क्यू, पीयूष को सुरक्षित निकाला
➡गोंडा- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एश्टन हाल पहुंचे, पूर्व सांसद बृजभूषण से मुलाकात, नंदिनी नगर स्टेडियम में स्वागत, लोगों संग सेल्फी ली, इंस्टाग्राम पर 18 मिलियन फॉलोअर्स, शूटिंग रेंज का दौरा
➡दिल्ली- NEET UG पेपर लीक में बड़ी कार्रवाई, कोर्ट ने 2 आरोपियों को CBI हिरासत भेजा, मनीषा और प्रह्लाद कुलकर्णी को रिमांड, नेटवर्क की गहन जांच जारी, जल्द और गिरफ्तारियां संभव
————————————————————————————

More Stories
पूर्णिया16मई26*विधायक के बयान पर बवाल, शेरशाहबादी समाज ने की कार्रवाई की मांग*
पूर्णिया बिहार 16 मई 26 *अंडी टोल में खून की होली रोक गई, एसपी की सतर्कता से बची दो जिंदगियां*
मथुरा16मई26* ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग पर पुलिस प्रबंधन के सम्बन्ध में*