अयोध्या १४ मई २६ * नगर पालिका की बड़ी लापरवाही, फटी पाइप लाइन से हजारों लीटर पानी बर्बाद
भेलसर(अयोध्या)नगर क्षेत्र में नगर पालिका की बड़ी लापरवाही सामने आई है।रुदौली भेलसर मार्ग पर भट्ठे के सामने बल्दीपुरवा मोड़ के पास पानी की मुख्य पाइप लाइन फट जाने से हजारों लीटर पानी सड़क पर बह रहा है। लगातार हो रही पानी की बर्बादी से क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार काफी देर से पाइप लाइन से तेज बहाव के साथ पानी निकल रहा है, लेकिन सूचना देने के बावजूद नगर पालिका का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों का आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह मूकदर्शक बना हुआ है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि भीषण गर्मी के इस दौर में जहां कई इलाकों में पानी की किल्लत बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर नगर पालिका की लापरवाही के चलते हजारों लीटर पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है।पानी के बहाव से सड़क भी क्षतिग्रस्त होने लगी है और हादसे की आशंका बढ़ गई है।
स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल पाइप लाइन की मरम्मत कर पानी की बर्बादी रोकने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

More Stories
सिद्धार्थनगर3जुलाई26*लापरवाही*शिक्षकों की कमी से हांफ रहे 28 राजकीय विद्यालय*
गोरखपुर3जुलाई26*5 महीने से रुका वेतन दिलाने का किया प्रयास कर्मचारी संघ ने दिखाया मानवीय चेहरा*
नई दिल्ली3जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*