मथुरा 14 मई 26*मथुरा में आपदा प्रबंधन और जन सुरक्षा के दृष्टिकोण (SDRF) की एक प्लाटून को स्थाई रूप से मथुरा में तैनाती
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा आज दिनांक 14.05.2026 को जनपद मथुरा में आपदा प्रबंधन और जन-सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद में घटित होने वाली विभिन्न प्राकृतिक और मानव-जनित आपदाओं से त्वरित व प्रभावी ढंग से निपटने के लिए राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की एक प्लाटून को स्थायी रूप से मथुरा में तैनात कर दिया गया है। स्थानीय स्तर पर SDRF की स्थायी मौजूदगी से ‘गोल्डन ऑवर’ (घटना के ठीक बाद का महत्वपूर्ण समय) में तुरंत राहत कार्य शुरू हो सकेगा । मानसून के दौरान यमुना नदी में आने वाली बाढ़ और तटीय इलाकों में जलभराव की स्थिति से निपटने में यह प्लाटून मुख्य भूमिका निभाएगी । SDRF की यह स्थायी प्लाटून स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर काम करेगी ।
मथुरा में SDRF की यह स्थायी तैनाती न केवल स्थानीय निवासियों बल्कि यहाँ आने वाले लाखों तीर्थयात्रियों के लिए एक बड़ा सुरक्षा कवच है । यह कदम जनपद को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आत्मनिर्भर बनाता है ।

More Stories
सिद्धार्थनगर3जुलाई26*लापरवाही*शिक्षकों की कमी से हांफ रहे 28 राजकीय विद्यालय*
गोरखपुर3जुलाई26*5 महीने से रुका वेतन दिलाने का किया प्रयास कर्मचारी संघ ने दिखाया मानवीय चेहरा*
नई दिल्ली3जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*