प्रयागराज १४ मई २६ *46 साल बाद मिला इंसाफ, विजय मिश्रा समेत चार दोषियों को उम्रकैद
प्रयागराज। एमपी-एमएलए कोर्ट ने 46 साल पुराने प्रकाश नारायण पाण्डेय हत्याकांड में बाहुबली विजय मिश्रा समेत चार आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने विजय मिश्रा, बलराम, संतराम और जीत नारायण को हत्या के दोष में धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और एक-एक लाख रुपये जुर्माने की सजा दी। वहीं धारा 307 के तहत 10 साल की अतिरिक्त सजा और 50 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया। यह हत्याकांड 11 फरवरी 1980 को प्रयागराज कचहरी परिसर में हुआ था। लंबे ट्रायल के दौरान आठ गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने फैसला सुनाया। सरकारी वकीलों ने इसे न्याय व्यवस्था की बड़ी सफलता बताया।

More Stories
सिद्धार्थनगर3जुलाई26*लापरवाही*शिक्षकों की कमी से हांफ रहे 28 राजकीय विद्यालय*
गोरखपुर3जुलाई26*5 महीने से रुका वेतन दिलाने का किया प्रयास कर्मचारी संघ ने दिखाया मानवीय चेहरा*
नई दिल्ली3जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*