May 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी13मई26*तरसौरा गांव में लगी भीषण आग, 11 घर जलकर राख*

कौशाम्बी13मई26*तरसौरा गांव में लगी भीषण आग, 11 घर जलकर राख*

कौशाम्बी13मई26*तरसौरा गांव में लगी भीषण आग, 11 घर जलकर राख*

*बचाव एवं राहत कार्य में जुटा प्रशासन लाखों का नुकसान*

*आग में जल जाने से लोगों के सामने मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है खाना खाने का सामान नहीं बचा है रहने सोने के लिए बिस्तर घर नहीं बचे हैं*

*टेढ़ीमोड़ कौशाम्बी* सिराथू तहसील के तरसौरा गांव में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के दौरान तेज आंधी भी आ गई जिससे आग गांव में फैल गई देखते-देखते आग की चपेट में आकर करीब 11 घर जलकर राख हो गए। घरों में रखा अनाज,कपड़े, बर्तन बिस्तर इलेक्ट्रॉनिक सामान फर्नीचर नगदी सहित सब कुछ आग में जल जाने से स्वाहा हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली। घरों में रखे छप्पर,लकड़ी और भूसा ने आग को और भड़का दिया ग्रामीणों ने हैंडपंप और सबमर्सिबल चलाकर आग बुझाने की कोशिश की।सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।हादसे मे लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई सूचना पर एसडीएम सिराथू और तहसीलदार मौके पर पहुंचे लेखपाल को नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं।पीड़ित परिवारों को आपदा राहत कोष से तत्काल सहायता देने का आश्वासन दिया गया है।आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या चूल्हे की चिंगारी पुलिस जांच कर रही है।आग की चपेट में आने से एक भैंस की जलने से मौके मौत हो गई दूसरी झुलस गई है वही एक बकरी की मौत दो बकरी झुलस गई है अग्निकांड में शिव बालक पुत्र मसूरिया दीन का बक्सा और घर का सारा सामान जल गया सेठ लाल पुत्र छोटेलाल,फूलमती पति स्वर्गीय रोशन लाल,सुखदेव प्रसाद पुत्र मसूरिया दीन सुकरी पत्नी स्वर्गीय श्याम लाल,अनोखेलाल पुत्र छोटेलाल,इंद्रलाल पुत्र समई, लक्ष्मण पुत्र सोनेलाल,प्रेमचंद पुत्र सोनेलाल,कलावती पत्नी रोशन लाल,देवतादीन सहित कई लोगों के घरों में आग लग गई है और अग्निकांड की इस घटना में अनाज,कपड़े,बर्तन बिस्तर इलेक्ट्रॉनिक सामान फर्नीचर नगदी सहित सब कुछ आग में जल जाने से लोगों के सामने मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है खाना खाने का सामान नहीं बचा है रहने सोने के लिए बिस्तर घर नहीं बचे हैं

Taza Khabar