August 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 12 मई 26*सर्विलांस टीम प्रभारी औरउनकी टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से 527 मोबाइल फोन बरामद*

मथुरा 12 मई 26*सर्विलांस टीम प्रभारी औरउनकी टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से 527 मोबाइल फोन बरामद*

मथुरा 12 मई 26*सर्विलांस टीम प्रभारी औरउनकी टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से 527 मोबाइल फोन बरामद*

मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक

*मथुरा* आज दिनांक 12.05.2026 को सर्विलांस टीम प्रभारी और उनकी टीम ने CEIR पोर्टल की प्रभावी मदद से जनपद के विभिन्न थानों से गुम हुए कुल 527 मोबाइल फोन बरामद किए , जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये है। इन बरामद मोबाइलों में से 248 फोन आज पुलिस कार्यालय में उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए, जबकि 279 मोबाइल पहले ही संबंधित थानों के माध्यम से वापस किए जा चुके हैं। इस विशेष अभियान में थाना वृंदावन का योगदान सर्वाधिक सराहनीय रहा, जिसने अकेले लगभग 207 मोबाइल रिकवर किए। खोए हुए कीमती मोबाइल वापस पाकर नागरिकों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने मथुरा पुलिस की इस कार्यप्रणाली की भूरी-भूरी प्रशंसा की।