May 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 12 मई 26*थाना बलदेव पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*

मथुरा 12 मई 26*थाना बलदेव पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*

मथुरा 12 मई 26*थाना बलदेव पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*

मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक

*मथुरा* थाना बलदेव पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 143/2026 धारा 103(1)/238 बी0एन0एस0 में वांछित 01 अभियुक्त अंकुश पुत्र अशोक कुमार निवासी कछपुरा थाना नसीरपुर जनपद फिरोजाबाद उम्र करीब 20 वर्ष को आज दिनांक 12.05.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर कासिमपुर अण्डरपास के पास सर्विस रोड से ऊपर हाईवे पर चढने वाले कच्चे रास्ते पर समय 00.15 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण……*
दिनांक 13.04.2026 को यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 130.800 पर नोएडा से आगरा की तरफ एक महिला उम्र करीब 26 वर्ष का शव बरामद हुआ था जिसकी शिनाख्त (एक महिला) निवासी खेर बनुआ थाना गौरी बाजार जिला देवरिया उ0प्र0 उम्र करीब 26 वर्ष के रुप मे हुयी थी जिसका पोस्टमार्टम कराया गया था जिसमें मृत्यु का कारण थ्रोटिंग व चेस्ट, फेस पर आयी चोटों के कारण मृत्यु का होना ज्ञात हुआ पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आयी चोटों के आधार पर उक्त घटना में मु0अ0सं0 143/2026 धारा 103(1)/238 बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात मे पंजीकृत किया गया विवेचना/ उपलब्ध साक्ष्यों से निकिता की हत्या उसके प्रेमी ब्रजेश कुमार पुत्र सूरज सिंह निवासी नंगला रमी थाना अछल्दा जिला औरेया उम्र करीब 29 वर्ष द्वारा अपने साथी विकास पुत्र रामदास निवासी ग्राम गपचिया पोस्ट समतर थाना उसराहार जिला इटावा उम्र करीब 24 वर्ष एवं एक अन्य के द्वारा किया जाना प्रकाश में आया । दिनांक 13.04.2026 की रात्रि में तीनों ने मिलकर उक्त महिला की गला दबाकर पाने व पेचकस से वार कर हत्या कर शव को छिपाकर यमुना एक्सप्रेस वे की नाली में डाल दिया था प्रकाश मे आये अभियुक्त अंकुश उपरोक्त को आज दिनांक 12.05.2026 को समय 00.15 बजे गिरफ्तार किया गया ।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता-*
अंकुश पुत्र अशोक कुमार निवासी कछपुरा थाना नसीरपुर जिला फिरोजाबाद उम्र करीब 20 वर्ष ।

*गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-*
*स्थान-* कासिमपुर अण्डरपास के पास सर्विस रोड से ऊपर हाईवे पर चढने वाले कच्चे रास्ते पर ।
*दिनांक -* 12.05.2026 व *समय-* करीब 00:15 बजे ।

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*
मु0अ0स0 143/2026 धारा 103(1)/238/3(5) बी0एन0एस0 थाना बलदेव जनपद मथुरा ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1.थानाध्यक्ष पुष्पेन्द्र कुमार थाना बलदेव जनपद मथुरा ।
2.उ0नि0 आलोक कुमार मिश्रा थाना बलदेव जनपद मथुरा ।
3.का0 1052 मोहित कुमार थाना बलदेव जनपद मथुरा ।
4.रि0आ0 योगेश कुमार थाना बलदेव जनपद मथुरा ।

Taza Khabar