May 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अमेठी12मई26*ZFD योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु गोष्ठी आयोजित*

अमेठी12मई26*ZFD योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु गोष्ठी आयोजित*

अमेठी12मई26*ZFD योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु गोष्ठी आयोजित*

*पुलिस कार्यालय सभागार में Zero Fatality District (ZFD) योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं मृतकों की संख्या में कमी लाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया।*

(#गौरीगंज अमेठी)

*कल दिनांक 11.05.2026 को आयोजित इस गोष्ठी की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. ने की।*

इस अवसर पर जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं यातायात प्रभारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

*पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद के दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां विशेष सतर्कता बरती जाए।*

साथ ही, गठित क्रिटिकल कॉरिडोर टीम को सक्रिय रखते हुए प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाए।

उन्होंने रडार गन के माध्यम से तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी तथा ब्रेथ एनालाइजर से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

वही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त प्रवर्तनात्मक कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।

इसके अतिरिक्त, आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, सीट बेल्ट लगाने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश भी दिए गए।

गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट*