सुल्तानपुर12मई26*भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, की जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न*
*भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यसमिति की बैठक गोल्डन प्लाजा मैरिज लॉन के सभागार में संपन्न हुई।*
सुल्तानपुर*बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमेश अग्रहरि ने की जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश संगठन मंत्री अनूप श्रीवास्तव उपस्थित रहे।*
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि जनपद सुल्तानपुर में संगठन की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की आवश्यकता है।
*साथ ही साथ उन्होंने विभिन्न बाजारों के अध्यक्षों से संवाद करते हुए बाजार स्तर पर संगठन को सशक्त करने का आह्वान किया।*
उन्होंने जिलाध्यक्ष से जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की सक्रियता की समीक्षा करने और निष्क्रिय पदाधिकारियों के स्थान पर ऊर्जावान एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने पर बल दिया।
*साथ ही श्री त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों के हितों की रक्षा करना, उनके अधिकारों का संरक्षण करना तथा आवश्यक होने पर संघर्ष करना है।*
संगठन व्यापारी हितों के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और इसमें किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं है।
प्रदेश संगठन मंत्री अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद के प्रत्येक बाजार में संगठन की इकाइयों का गठन किया जाना चाहिए, जिससे संगठन का विस्तार और मजबूती सुनिश्चित हो सके।
*जिलाध्यक्ष रमेश अग्रहरि ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही सभी बाजारों में संगठन की इकाइयों का गठन किया जाएगा तथा संगठन को सक्रिय एवं सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।*
वही बैठक में संगठन को गति प्रदान करने के उद्देश्य से संदीप तिवारी को जिला महामंत्री, अजय यादव एवं मोहम्मद नसीम को जिला उपाध्यक्ष तथा मोनू राइन को युवा जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
*इसके अतिरिक्त कमलेश वर्मा को नगर महिला अध्यक्ष तथा कंचन गुप्ता को नगर महिला महामंत्री (सुल्तानपुर) बनाया गया।*
बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयशंकर त्रिपाठी, जिला मंत्री राकेश पांडेय, जिला उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह, राजेंद्र कसौधन, विनोद अग्रहरि, नरेंद्र अग्रहरि, सर्वेश सिंह, जिला मंत्री गजेन्द्र सिंह ‘डब्बू’, कृपा शंकर मिश्र, तहसील अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, शिव मंगल सिंह, ऋषभ जायसवाल, उदय प्रताप शुक्ल, हीरा मोदनवाल, शिवम अग्रहरि सहित अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट*

More Stories
बांदा 27 जून 26*नशे में धुत ओवरलोड डग्गी ने ट्रांसफार्मर में मारी टक्कर, खंभा-ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
मथुरा 26 जून 26*थाना महावन पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्तगण को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 26 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*