वाराणसी 10मई26*मातृ दिवस पर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में महिलाओं का सम्मान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
वाराणसी से नीलिमा रॉय की रिपोर्ट, यूपीआजतक
वाराणसी। मातृ दिवस के अवसर पर रविवार 10 मई को अन्नपूर्णा सामाजिक सेवा समिति द्वारा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर स्थित माता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा के समक्ष एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं की सहभागिता रही। समिति की ओर से मातृ शक्ति का सम्मान करते हुए उन्हें कपड़े के थैले एवं तुलसी के पौधे वितरित किए गए।
इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे पॉलीथिन का प्रयोग बंद कर कपड़े के थैलों का उपयोग करें, जिससे शहर और गंगा को स्वच्छ रखने में सहयोग मिल सके। साथ ही घर-परिवार एवं समाज में बच्चों को संस्कार, शिक्षा और स्वावलंबन की सीख देने पर भी विशेष बल दिया गया।
कार्यक्रम में “माँ” की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा गया कि माँ ही परिवार की वह शक्ति है, जो हर परिस्थिति में अपने बच्चों का मार्गदर्शन और संरक्षण करती है। मातृ दिवस पर महिलाओं को सम्मानित कर समाज में उनके योगदान को सराहने का संदेश दिया गया।
समिति द्वारा वितरित तुलसी के पौधों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने और हर घर में हरियाली बढ़ाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी इस पहल की सराहना की और स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सहभागिता जताई।
इस अवसर पर नमामि गंगे के दूत राजेश शुक्ला, अन्नपूर्णा सामाजिक सेवा समिति की अध्यक्ष नीलिमा रॉय, सुनीता सिंह, सुशील चतुर्वेदी, श्यामा पांडेय सहित अनेक गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ शक्ति के सम्मान के साथ-साथ समाज को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और संस्कारों के प्रति जागरूक करना रहा।

More Stories
पूर्णिया बिहार 10 मई 26* रवींद्र सुर-ताल से झूमा पूर्णिया, भट्ठा दुर्गाबाड़ी में धूमधाम से मनी टैगोर जयंती
अयोध्या10मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्याकी कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ10मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*