लखनऊ9मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- अपना दल कमेरावादी का प्रदर्शन, चारबाग पर रोका गया पैदल मार्च, डॉ पल्लवी पटेल के नेतृत्व में प्रदर्शन, कई सामाजिक, छात्र संगठन हुए शामिल, UGC नियम लागू करने की मांग उठाई, पुलिस ने चारबाग कैंपस के बाहर रोका
➡रायबरेली- बाराती युवक का जनवासे में मिला शव, चारपाई के नीचे मिला था युवक का शव, पहचान ब्रजेश उर्फ गोलू के रूप में हुई, मौके पर जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, डीह थाना क्षेत्र के गांव की घटना
➡फर्रूखाबाद- महाराणा प्रताप प्रतिमा का हुआ लोकार्पण, प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने किया लोकार्पण, रोडवेज बस स्टैंड पर प्रतिमा स्थापित, सांसद, विधायक समेत कई लोग रहे मौजूद, थाना कादरीगेट इलाके में हुआ कार्यक्रम
➡बुलंदशहर- पुलिस ने 123 गुमशुदा मोबाइल बरामद, बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 30 लाख, मोबाइल फोन मालिकों को सुपुर्द किए गए, लोगों ने पुलिस का जताया आभार
➡आगरा- लगातार बढ़ रहे साइबर क्राइम के मामले, डिजिटल अरेस्ट की संख्या में हुई बढ़ोतरी, कई लोगों की फ्रॉड की वजह से गई जान, 1 साल में करीब 74 करोड़ रुपए की ठगी, 8 करोड़ से ज्यादा पुलिस ने कराए वापस, 110 जालसाजों की पुलिस ने की गिरफ्तारी, मामले में कठोर सजा, बदलाव की जरूरत
➡मुरादाबाद- मदरसे पर MDA की बुलडोजर कार्रवाई, जामिया अरबिया हयातुल उलूम विवादों में था, हाईकोर्ट ने MDA के पक्ष में दिया फैसला, 3 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन पर था मदरसा, मदरसे की बिल्डिंग को किया जमींदोज, पाकबड़ा क्षेत्र में मौजूद है मदरसा
➡सुल्तानपुर- ऑपरेशन दहन के तहत मादक किए गए नष्ट, 14 किलोग्राम से ज्यादा मादक पदार्थ जलाकर किए नष्ट, मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 88 लाख, विभिन्न मामलों में जब्त किए गए थे मादक पदार्थ, एसपी के निर्देश पर हुई दहन की कार्रवाई
➡एटा- दो थाना क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, SDM, तहसीलदार ने 3 ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी, एक रीपर लोडर मशीन भी मौके पर पकड़ी, थाना सकीट और रिजोर क्षेत्र में कार्रवाई
➡अमेठी- सड़क किनारे नाले में मिली नवजात बच्ची, सूचना पर पहुंची चाइल्ड हेल्पलाइन, पुलिस टीम बच्ची को इलाज के लिए लाई सीएचसी, नाजुक हालत होने पर रायबरेली एम्स रेफर, इन्हौना थाना क्षेत्र के नाले में मिली बच्ची
➡अमेठी- युवक की गोली मारकर की हत्या मामला, परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इंकार, परिजनों की मांग-आरोपियों की हो गिरफ्तारी, घटना की जानकारी देने वाला दोस्त हिरासत में, मृतक के दोस्त को कस्टडी से निकालने पर अड़े, सीओ, कई थानों की फोर्स समझाने में जुटे, पीपरपुर थाना क्षेत्र के खानापुर का मामला
➡सीतापुर- नाबालिग मंदबुद्धि से रेप का आरोपी अरेस्ट, घर में घुसकर वारदात को दिया था अंजाम, वारदात के वक्त घर में अकेली थी पीड़िता, नाबालिग के शोर मचाने पर घर से भागा था, महोली कोतवाली पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल
➡कौशाम्बी- सड़क किनारे दुकान में लगी भीषण आग, दुकान में रखा सामान जलकर हुआ राख, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, मंझनपुर थाना क्षेत्र के ओसा का मामला
➡वाराणसी- फर्जी जमानतदार गिरोह का भंडाफोड़, फर्जी दस्तावेज के जरिए करवाते थे जमानत, फर्जी दस्तावेज से साइबर अपराधियों की जमानत, जांच के दौरान गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक साल से गिरोह है वाराणसी में सक्रिय, फर्जी स्टांप बनवाकर करते थे फर्जीवाड़ा, वाराणसी के साइबर पुलिस ने की कार्रवाई
➡हापुड़- आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार, किसी घटना करने की फिराक में था, आरोपी से तमंचा, 1 कारतूस बरामद, थाना पिलखुआ पुलिस ने की गिरफ्तारी
➡आजमगढ़- अवैध शराब का कराया गया विनष्टिकरण, जहानागंज थाने में किया विनष्टिकरण, 20 मुकदमों में बरामद 250.56 L अवैध शराब, करीब 4 लाख रुपये कीमत की अवैध शराब, न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई, सदर क्षेत्राधिकारी आस्था जायसवाल ने दी जानकारी
➡शाहजहांपुर- टावर पर चढ़ा युवक, झूठा मुकदमा दर्ज होने से नाराज, महिला ने दर्ज कराया है मुकदमा, युवक पर यौन शोषण का आरोप, मुकदमा खत्म कराने की मांग की, थाना सेहरा मऊ के चांदपुर के पास की घटना
➡मेरठ- महाराणा प्रताप यात्रा में हथियारों का प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर लहराई नंगी तलवारें, मेरठ के कमिश्नरी चौराहे पर तलवारों का प्रदर्शन, परशुराम यात्रा में पिछले दिनों जब्त हुए थे हथियार, कई दिन बाद पुलिस ने फरसे-तलवारें लौटाई थी
➡बलिया- करणी सेना, राजपूत संगठन के लोगों में आक्रोश, महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर भारी आक्रोश, एक साल बीता अभी तक त्रिपाल नहीं हटा है, SP कार्यालय के पास तिरपाल से ढकी है प्रतिमा, उपस्थित लोग होटल पार्किंग में मना रहे जयंती, प्रतिमा से आज ही तिरपाल हटाने का ऐलान, मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
➡कानपुर- विजय चौरसिया हत्याकांड मामले से जुड़ी खबर, परिजनों के विरोध के बाद पुलिस का एक्शन, बड़े चौराहे पर शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की, कई संदिग्धों और करीबियों से पूछताछ जारी, जिले के फीलखाना थाना क्षेत्र की घटना
➡कोलकाता- बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार का गठन, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए CM धामी, शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों ने भी ली शपथ, पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह रहे मौजूद, राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्री हुए शामिल
➡ग्रेटर नोएडा- संदिग्ध हालत में नवविवाहित युवती की मौत, परिजनों ने ससुरालीजनों पर लगाया आरोप, 3 महीने पहले युवती की हुई थी लव मैरिज, करोड़ों की प्रॉपर्टी की वजह से हत्या की आशंका, युवती के नाम पर थी करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी, पति प्रॉपर्टी अपने नाम कराने का बना रहा था दबाव, अधजला शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सभी आरोपी मौके से फरार पुलिस कर रही तलाश, दादरी थाना इलाके के घोड़ी गांव की घटना
➡दिल्ली- AAP राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का बयान, संजीव अरोड़ा बीजेपी ज्वाइन कर लेते- केजरीवाल, तो उनके घर ED की रेड नहीं पड़ती- केजरीवाल, पंजाब को पीएम मोदी टारगेट कर रहे- केजरीवाल, अच्छे से चुनाव हो तो BJP हार जाएगी- केजरीवाल, हाथ जोड़कर विनम्रता से निवेदन करता हूं- केजरीवाल, पंजाब के साथ धक्काशाही करना बंद कीजिए- अरविंद
➡दिल्ली- 1.22 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी का खुलासा, पुलिस साइबर सेल, क्राइम ब्रांच ने किया खुलासा, नकली IPO निवेश, डिजिटल अरेस्ट स्कैम का खेल, 3 शातिर आरोपी अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार, ठगी की रकम को ट्रांसफर और मैनेज कर रहे थे, अन्य सदस्यों की पहचान और जांच पड़ताल जारी, संगठित साइबर अपराध नेटवर्क से जुड़ा मामला
————————————————————————————

More Stories
कौशाम्बी9मई26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने कार्यालय जिला कमांडेंट होमगार्ड्स भवन का किया शिलान्यास*
कौशाम्बी9मई26*संगम हीरो बाइक एजेंसी में लगी आग,मची अफरा-तफरी लाखों का जला सामान*
लखनऊ9मई26*होर्डिंग लगवा रहे भाजपा नेता को गोली मारी गई, आरोपी हिरासत में*